69 परिवारों ने कुल देवी-देवताओं का आशीर्वाद स्थापित कर लिया संकल्प, कुल देवी-देवताओं का मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर : महेश पुजारी

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) श्री राठौर तीर्थ धाम की पावन भूमि पर आयोजित संकल्प उत्सव का शुभारंभ हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। इस अवसर पर भगवान लड्डू गोपाल एवं राधारानी की पालकी के आगमन, भव्य शोभायात्रा, कीर्तन, कुल देवी-देवताओं के पूजन, मंत्र जाप एवं सामूहिक संकल्प के साथ संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।

सामाजिक उत्प्रेरक आर एन राठौर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मुकेश टटवाल तथा महेश पुजारी, प्रमुख पुजारी, श्री महाकालेश्वर मंदिर, जयप्रकाश जूनवाल पूर्व पार्षद, मनीष राठौर अध्यक्ष आरजेए भोपाल उपस्थित रहे।
इंदौर से पंडित नरेंद्र राठौर एवं विनोद राठौर भगवान लड्डू गोपाल और राधारानी की पालकी लेकर पधारे। तीर्थ धाम के मुख्य द्वार से आयोजन स्थल तक कीर्तन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके पश्चात 69 परिवार अपने-अपने गोत्र के कुल देवी-देवताओं की छाया, आशीर्वाद एवं सुपारी को संकल्प स्वरूप लेकर पहुंचे। विधिवत पूजन के उपरांत आचार्य द्वारा ओम सर्वगोत्र देवताभ्यो नम: मंत्र का जाप करवाया गया। इस सामूहिक आध्यात्मिक अनुष्ठान ने आयोजन स्थल पर श्रद्धा, आस्था और एकता का अनुपम वातावरण निर्मित किया।
सामूहिक सृजन से बढ़ती है समाज की शक्ति : महापौर मुकेश टटवाल
मुख्य अतिथि मुकेश टटवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब समाज सामूहिकता और सहयोग की भावना से सृजन करता है, तो समाज की शक्ति बढ़ने के साथ राष्ट्र की समृद्धि में भी योगदान मिलता है। उन्होंने कहा कि 12.5 बीघा भूमि पर विकसित किए जा रहे श्री राठौर तीर्थ धाम में अस्पताल, छात्रावास, आनंद आश्रम, संग्रहालय तथा सर्वगोत्र देवी-देवताओं के मंदिर जैसी परिकल्पनाएं समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं। उन्होंने इस पुनीत कार्य के शीघ्र साकार होने की शुभकामनाएं दीं।
कुल देवी-देवताओं का मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर : महेश पुजारी
महेश पुजारी ने कहा कि कुल देवी-देवताओं की कृपा और आशीर्वाद से ही जीवन के अनेक कार्य सफल होते हैं। सर्वगोत्र देवी-देवताओं का मंदिर निर्माण तथा मंदिर में उनके नामों के शिलालेख स्थापित करना आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं, आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य होगा। उन्होंने इस पुनीत अभियान में अपनी ओर से यथायोग्य सहयोग देने की भावना भी व्यक्त की।
समाज के अनेक गणमान्यजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम में रतन सिंह राठौर, पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा; दिलीप राठौर, खरगोन; हरीश राठौर लड्डू; ललित राठौर, अध्यक्ष, सकल पंच राठौर समाज, इंदौर; विजय राठौड़, कसरावद; राजेश सोलंकी, खाचरौद; मिश्रीलाल राठौर, जिला अध्यक्ष, राठौर समाज, खरगोन; अयोध्याप्रसाद राठौर, ग्वालियर; नरेंद्र राठौर, शिप्रा ट्रेडर्स; अशोक राठौर, जावरा वाले; महेश राठौर, खंडवा; शिवनारायण राठौर, भेरूलाल राठौर, गुनाई; मदनलाल राठौर, साबू खेड़ी तथा संतोष सोलंकी, आगर मालवा बंशी राठौर ठेकेदार, जितेंद्र राठौर , योगेश राठौर, सत्यनारायण राठौर विजय राठौड़, रत्तीराम राठौर ईसागढ़,  सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।