पेयजल व्यवस्था को मिली मजबूती, गंभीर डेम और गऊघाट प्लांट तक पहुंचा मां नर्मदा का जल

उज्जैन:(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) शहरवासियों को नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए गुरुवार से गंभीर डेम स्थित इंटकवेल एवं गऊघाट फिल्टर प्लांट तक मां नर्मदा का जल पहुंचना प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर की गई इस व्यवस्था से उज्जैन की पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी। नगर निगम द्वारा शहर की जल व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गुरुवार को महापौर ने जल कार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा के साथ गऊघाट फिल्टर प्लांट पहुंचकर नर्मदा जल की आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया।

गंभीर डेम स्थित इंटकवेल तक मां नर्मदा का जल पहुंच चुका है। इसके साथ ही गंभीर डेम में टैपिंग कर भूखी माता तक टी-कनेक्शन के माध्यम से गऊघाट फिल्टर प्लांट तक भी नर्मदा जल पहुंचाया गया है।
प्रतिदिन पहुंचेगा 180 एमएलडी नर्मदा जल
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्रतिदिन 180 एमएलडी नर्मदा जल इंटकवेल में पहुंचेगा। जिसमें नर्मदा के जल को गंभीर बांध एवं गऊघाट प्लांट में छोड़ा जाएगा। इस व्यवस्था से शहर की पेयजल आपूर्ति को बनाए रखने में सहायता मिलेगी और नागरिकों को राहत मिलेगी।
फ़ाइल् फोटो