चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण, जयसिंह पूरा चौड़ीकरण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी पर 2 लाख की पेनल्टी के दिए निर्देश

उज्जैन:(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा शुक्रवार को सुबह गदा पुलिया से रविशंकर नगर, जयसिंह पुरा होते हुए लालपुल ब्रिज रोड तक चौड़ीकरण कार्य, बाबा महाकाल सवारी मार्ग छत्री चौक से ढाबा रोड़ हरसिध्दि पाल से रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया एवं कार्य की समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली गई।

उल्लेखनीय है कि मार्ग चौड़ीकरण के अंतर्गत रविशंकर जयसिंह पुरा होते हुए लालपुल ब्रिज रोड तक जिसकी लंबाई 1.35 किलोमीटर चौड़ाई 24 मीटर एवं कार्य की लागत राशि 18.95 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण किया जा रहा है  निगम आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाएं जल प्रदाय, बारिश के दौरान जल भराव समस्या का निराकरण,नागरिकों के आवागमन आदि कार्यों को निर्बाध रूप से कराए। सम्बन्धित एजेंसी के द्वारा कार्य में धीमी गति एवं लापरवाही पाए जाने पर निगम आयुक्त द्वारा 2 लाख की पेनल्टी के निर्देश दिये,  बाधक भवनों को हटाए जाने के साथ नाली निर्माण कार्य,पोल शिफ्टिंग, पेयजल लाइन के कार्यों को 7 अगस्त तक गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित एजेंसी के प्रतिनिधि एवं अधिकारियों को दिए साथ ही नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवागमन को सुचारु बनाने हेतु मार्ग पर एक साइड से सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित एजेंसी को दिए निगम आयुक्त द्वारा एजेंसी के प्रतिनिधि को हिदायत दी गई कि चौड़ीकरण कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी सम्बन्धित एजेंसी चौड़ीकरण कार्य में आवश्यक संसाधन बढ़ाए एवं कार्य को शीघ्र पूर्ण करे।
बाबा महाकाल सवारी मार्ग छत्री चौक से सत्यनारायण मंदिर एवं हरसिद्धि पाल से रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण निगम आयुक्त द्वारा किया गया सवारी मार्ग पर कमरी मार्ग चौराहे पर कोबल पत्थर का कार्य पूर्ण किया गया निगम आयुक्त द्वारा निर्देश दिए कि  संपूर्ण सवारी मार्ग को विशेष सफाई टीम द्वारा सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मार्ग पर गिराऊ भवनों की गैलरी, छज्जे  आदि की सतत मॉनिटरिंग भवन अधिकारी द्वारा की जाए, बाबा महाकाल सवारी के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा पैदल भ्रमण किया जाएगा  समूर्ण सवारी मार्ग पर इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए चौड़ीकरण के दौरान निर्माण सामग्री एवं मलबे की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे । हरसिध्दि पाल से रामघाट मार्ग पर सीमेंट कर्किट सड़क निर्माण,गेबियन वॉल एवं रिटर्निग वॉल का कार्य पूर्ण किया गया है निगम आयुक्त द्वारा निरीक्षण कर शेष कार्यों को पूर्ण कर मार्ग को व्यवस्थित करने के निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त संतोष टैगोर, भवन अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद साहू, राजकुमार राठौर, झोनल अधिकारी सुनील जैन आदि मौजूद रहे।