4 अगस्त को निकलेगी समर्पण कांवड़ यात्रा, जयघोष के साथ वृहद बैठक में किया अधिकाधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) आगामी 4 अगस्त को निकलने वाली समर्पण कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए बुधवार को समर्पण सेवा समिति की एक वृहद बैठक संपन्न हुई। बैठक में यात्रा संयोजक नारायण यादव ने जयघोष करते हुए सभी लोगों से यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संरक्षण में निकलने वाली यह यात्रा इस वर्ष स्व. ओम अमरनाथ खत्री को समर्पित रहेगी।
बैठक में उपस्थित अतिथियों ने कांवड़ यात्रा को भव्य और सफल बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन, समिति के वरिष्ठ तपन भौमिक, अध्यक्ष विजय जायसवाल और सचिव राम भागवत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समिति सचिव राम भागवत ने बताया कि यात्रा के स्वागत के लिए पूरे शहर में 5000 भगवा ध्वज लगाए जा चुके हैं।
बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री कमल बैरवा, उज्जैन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मुकेश यादव, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सोभाग सिंह के साथ उज्जैन दक्षिण के सभी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र आंजना, सतीश सिंदल, मुकेश पोरवाल, परेश कुलकर्णी, गजेंद्र खत्री और हरीश सोलंकी ने सहभागिता की।
इनके अलावा तुषार पंवार, प्रकाश शर्मा, गिरीश जायसवाल, दिनेश जादौन, रमण जायसवाल, जमना यादव और मोहन गुरु सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने किया और आभार सचिव राम भागवत ने माना।