8 जुलाई को होगा 16वां पंडित ओम व्यास स्मृति समारोह, इंदौर के प्रदीप नवीन को झालमुड़ी हास्य व रतलाम के जुझार सिंह को मिलेगा धुरंधर व्यंग्य सम्मान

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) हास्य-व्यंग्य के प्रख्यात हस्ताक्षर पंडित ओम व्यास ‘ओम’ की स्मृति में 16वां सम्मान समारोह 8 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का प्रतिष्ठित ‘ओम व्यास ओम स्मृति झालमुड़ी हास्य सम्मान’ इंदौर के कवि प्रदीप नवीन को और ‘धुरंधर व्यंग्य अलंकरण’ रतलाम के जुझार सिंह भाटी को प्रदान किया जाएगा।
आयोजन समिति के संयोजक स्वामी मुस्कुराके, शैलेंद्र व्यास और कवि सुरेंद्र सर्किट ने बताया कि यह गरिमामय समारोह बुधवार सुबह 9 बजे तरणताल स्थित राधा पार्क में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मालवी हास्य कविताओं की विशेष प्रस्तुति होगी, जिसमें कमल पटेल और संगीता तल्लेरा काव्य पाठ कर श्रोताओं को गुदगुदाएंगे।
प्रेमचंद सृजन पीठ के निर्देशक मुकेश जोशी, अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि अशोक भाटी, दिनेश दिग्गज, प्रेम सिंह यादव और दिनेश दयावान ने शहर के सभी काव्य और ओम व्यास प्रेमियों से समारोह में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *