पन्द्रह साल का कुशासन हमें विरासत में मिला – कृषि मंत्री सचिन यादव

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मंगलवार को उज्जैन दौरे पर आये कृषि मंत्री  सचिन यादव शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सर्किट हॉउस पर सिटी प्रेस क्लब के पत्रकारों से रु–ब-रु हुए | पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए बताया कि पुरे प्रदेश की जलवायु एक सी नहीं है इस लिये फसल निति एक जैसी लागु नहीं कर सकते, महाराष्ट्र से ज्यादा संतरा हमारे प्रदेश में होता है पर हम उसकी सही तरीके से ब्रांडिग नहीं कर पा रहे है,बारिश पर मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के जिन हिस्सों में अतिवर्षा हुई है उन जिलो का सर्वे कर वहा हुई फसलो के नुकसान की भरपाई सरकार करेगी | हमारी पहली ऐसी सरकार हे जिसने राजनीतिक इतिहास में शपथग्रहण के डेढ घंटे बाद ही बीस लाख दस हजार किसानो का ऋण माफ़ किया | खाद्य विभाग ओर कृषि विभाग की संयुक्त  कार्यवाही से बीजो रसायन एवं खाद में मिलावट करने वालो पर शिकंजा कसा जावेगा | कृषि मंत्री  ने कहा कि पन्द्रह साल का कुशासन हमें विरासत में मिला है इससे ऊपर उठकर हम विकास करेंगे, आज का किसान नहीं चाहता कि बड़ा होकर मेरा बेटा भी किसान बने इस लिए खेती को सरल सुगम बनाने के लिए हर डिविजन में कृषि महाविद्यालय बनाने का संकल्प हमें लेना होगा | पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री  सचिन यादव के साथ तराना विधायक महेश परमार,बडनगर विधायक मुरली मोरवाल,अध्यक्ष महेश सोनी,बटुकशंकर जोशी साथ थे |