हावड़ा के शिवपुर में बम धमाके और तनाव से दहशत फैली  टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत के बाद तनाव

हावड़ा।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) पश्चिम बंगाल के हावड़ा के शिवपुर में बम धमाके और तनाव की खबर से दहशत फैल गई है। टीएमसी और भाजपा  के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है, जिसके बाद आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में बम धमाके हुए, ईंटें बरसीं। इस हिंसा के बाद इलाके को शांत करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस की टीम और RAF तैनात की गई है।

भाजपा माइनॉरिटी सेल के नेता मनोज खान पर बम फेंकने का आरोप लगा है। दुकानों में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। भाजपा ने तृणमूल पर हिंसा का आरोप लगाया। इस हिंसा में कई लोग घायल हैं। कथित तौर पर दो राउंड गोलियां चलाई गईं और सात देसी बम फटने की भी बात सामने आई है।

हावड़ा नगर पुलिस आयुक्त अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया, “शिवपुर के चौराबस्ती इलाके में राजनीतिक झड़प हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। इस घटना में शामिल सभी व्यक्तियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *