उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं प्रेरणा से गठित राष्ट्रीय संगठन ‘राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार’ में उज्जैन के जाने-माने पत्रकार सचिन कासलीवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संगठन का राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। आचार्य श्री की दीक्षा जयंती के अवसर पर हुए इस मनोनयन के बाद देशभर से उन्हें बधाइयां मिलने का तांता लगा हुआ है।
सचिन कासलीवाल के मनोनीत होने पर मदन भाई हुमड़ जैन भरूच, अजीत भाई जैन मुंबई, चेतन जैन बापू गांव राजस्थान, लोकेंद्र जैन, यतीश जैन राजस्थान, महिपाल जैन इंदौर, जनेश झंझरी, अशोक जैन चायवाला उज्जैन, दिनेश जैन सुपर फार्मा, संजय जैन जबलपुर, नरेंद्र जैन रायपुर, महेंद्र जैन दुर्ग छत्तीसगढ़, एनके जैन दिल्ली, निर्मल लुहाड़िया, विनायक जैन कोलकाता और संजय जैन बड़जात्या सहित सैकड़ों लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
शुरू हुआ निशुल्क सदस्यता अभियान
उल्लेखनीय है कि गुरु आस्था परिवार से देशभर में लाखों लोग जुड़े हुए हैं। गुरुदेव के दीक्षा जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर संगठन में नए लोगों को जोड़ने के लिए निशुल्क सदस्यता अभियान को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इस अभियान के तहत सोशल मीडिया पर फॉर्म के माध्यम से निशुल्क सदस्यता प्रदान की जा रही है, जिसमें देशभर से गुरु भक्त लगातार जुड़ रहे हैं।
file photo-
