उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) बुधवार को महापौर द्वारा गाड़ी अड्डा चौराहा होते हुए दारु गोदाम रणकेश्वर धाम तक नगर निगम द्वारा किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण कर नागरिकों से चर्चा की, उनकी समस्याओं को सुना साथ ही कहा कि बारिश से पूर्व कार्य पूर्ण किया जाएगा वर्तमान में कार्य की गति बहुत धीमी है वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर कार्य की गति बढ़ाई जाएगी
निरीक्षण के दौरान महापौर से चर्चा के दौरान नागरिकों द्वारा बताया गया की कार्य की धीमी गति होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है आवागमन में भी समस्या हो रही है एवं पेयजल को लेकर भी समस्या है महापौर द्वारा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया कि वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करते हुए कार्य की गति और संसाधन बढ़ाएं जाएंगे और आपको हो रही समस्या का समाधान भी होगा साथ ही बारिश के पूर्व मार्ग का कार्य पूर्ण किया जाएगा वर्तमान में क्षेत्र के नागरिकों द्वारा मार्ग चौड़ीकरण कार्य में सहयोग करते हुए स्वयं द्वारा अपने मकानों के चिन्हित भाग को हटाने का कार्य किया गया है नाली निर्माण का कार्य प्रचलित है शीघ्र ही रोड निर्माण का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा
