धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को वाराणसी पहुंचे,ज्ञानवापी को बताया कलंक

वाराणसी।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के लिए शहर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से ज्ञानवापी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंच से संबोधन करते हुए उन्होंने ज्ञानवापी परिसर को लेकर न्यायालय से जल्द फैसला आने की उम्मीद जताते हुए मस्जिद को कलंक बताया है।
  • ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के दौरान धीरेंद्र शास्त्री के साथ ही बड़ी संख्या में उनके अनुयायी भी पहुंचे थे। इसी बीच मंच पर से अपने और काशी के रिश्ते का जिक्र करते हुए बागेश्वर सरकार ने कहा, ‘काशी विश्वनाथ मंदिर के पास जो कलंक लगा है, हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि न्यायालय जल्द फैसला दे। भगवान की कृपा से वहां अभिषेक होगा और भगवा लहराएगा।’

    इस बयान में धीरेंद्र शास्त्री ने खुल कर ज्ञानवापी का नाम भी लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि काशी में मुस्लिम दुकानदारों को हिंदू श्रद्धालुओं से लाभ मिलता है, जो हिंदुओं की उदारता को दर्शाता है। इसके आलावा बोले की जब काशी विश्वनाथ के दर्शन कर बाहर निकलो तो एक मजार है, जहां मुसलमानों से ज्यादा हिन्दू मत्था टेकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *