राजपूत समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन, युवाओं ने ली दहेज न लेने की शपथ, विदेशों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े प्रतिभागी

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं राजपूत सोशल ग्रुप के तत्वावधान में देवास रोड स्थित शर्मा परिसर में राजपूत समाज का भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ। इस आयोजन में 80 से अधिक रिश्ते तय हुए। कार्यक्रम की व्यापकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विदेशों में रहने वाले समाजजन भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्मेलन में सम्मिलित हुए।

देश-विदेश से मिलीं 800 से अधिक प्रविष्टियां
कार्यक्रम संयोजक किशोर सिंह भदौरिया और नरेश सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के लिए देश-विदेश से 800 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागदा-खाचरौद विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान, भिंड के समाजसेवी देवेंद्र सिंह भदौरिया, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर रमन सिंह सिकरवार, राम कथा वाचक श्री शुलभ शर्मा, इंदौर के जोगेंद्र सिंह भदौरिया और ददुरवा धाम के मनीष महाराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजपाल सिंह तोमर ने की। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा परिचय पत्रिका ‘वैवाहिकी’ का विमोचन किया गया।
भूतपूर्व सैनिकों व दंपतियों का हुआ सम्मान
सम्मेलन में देश सेवा करने वाले सेना के 31 सेवानिवृत्त सैनिकों का विशेष सम्मान किया गया। इसके साथ ही समाज के 35 दंपतियों को साड़ी, मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समाज में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए योगेंद्र सिंह कोकलाखेड़ी और राजेश सिंह भदौरिया बंटी को अतिथियों एवं महासभा के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान पत्र, मोमेंटो व अंगवस्त्र भेंट कर ‘राजपूत गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया।
दहेज न लेने और फिजूलखर्ची रोकने का संकल्प
इस अवसर पर उपस्थित युवक-युवतियों ने मंच से दहेज न लेने की शपथ ली और समाजजनों से विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची न करने की अपील की गई। आयोजकों के अनुसार यह मध्य प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन था, जो पूर्णतः निशुल्क रहा। इसमें 1500 से अधिक उपस्थित स्वजनों के लिए अल्पाहार, भोजन, कुंडली मिलान तथा रेलवे स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक आवागमन की निशुल्क व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम में महासभा के वीनू कुशवाहा, छोटे सिंह भदौरिया, शिवेंद्र सिंह भदौरिया, सुंदर सिंह भदौरिया, संजीव सिंह, बृजेंद्र सिंह कुशवाह, अतेंद्र सिंह तोमर, मनोज सिंह भदौरिया, रघुवीर सिंह बैस, राकेश सिंह भदौरिया, कुलदीप सिंह क्षत्रिय, रामकिशन सिंह भदौरिया, भानु भदौरिया, सोनू चौहान, डॉक्टर राम अवतार सिंह कुशवाह, सुरेंद्र सिंह तोमर, रामनरेश सिंह भदौरिया, रतन सिंह भदौरिया, ओमवीर सिंह भदौरिया और श्रीकिशन सिंह सिकरवार सहित कई गणमान्य जन उपस्थित थे। अंत में महासभा के प्रमुख महामंत्री रघुराज सिंह तोमर ने सभी का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *