सिटी प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में हास्य व्यंग्य के बीच खूब ठहाके लगे,सिंहस्थ की तैयारियों में मीडिया दे रहा है सकारात्मक सहयोग-कलेक्टर 

उज्जैन । (स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उज्जैन की मीडिया का सकारात्मक सहयोग हमेशा मिलता है । सिंहस्थ के जो कार्य हो रहे उसमें पत्रकार साथी अहम भूमिका निभायें ।
यह उद्गार अतिथियों ने सिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के अवसर पर व्यक्त किए ।
शुक्रवार की दोपहर में सिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह एक अध्याय बनकर सामने आया जिसमें सिंहस्थ की सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने खुले मन से प्रेस से सहयोग मांगा । इस अवसर पर कटाक्ष और व्यंग्य के बहाने सभी ने अपनी बात कही। दशहरा मैदान स्थित आस्था गार्डन में हुए आयोजन में 150 से अधिक पत्रकारों ने हिस्सेदारी की ।
जिलाधीश रोशन कुमार सिंह ने कहा उज्जैन प्रेस हमें सदैव सकारात्मक सहयोग देता रहा है । नगर के पत्रकार शहर की गरिमा को ध्यान में रखते हुए जिस तरह से समस्याओं को बताते हैं उससे हमें समाधान की दिशा में मार्गदर्शन मिलता है । आपने विस्तार से वर्तमान में सिहंस्थ के कार्यो की जानकारी दी ।
पुलिस अधीक्षक  प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा उज्जैन की मीडिया को लेकर मुझे अलग-अलग बातें लोग कहते थे लेकिन जब मैं यहां सबसे मिला तो मुझे लगा कि यह वाइब्रेंट मीडिया है । अपने शहर के लिए जो जिद यहां के पत्रकारों में है वह मुझे अपना काम और गंभीरता से करने के लिए प्रेरित करती है । कुंभ के रूप में हमारे सामने बड़ा अवसर है और मुझे लगता है यहां की प्रेस के सपोर्ट से हम हर पड़ाव पार कर लेंगे ।
कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने कहा जिस तरह से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिंहस्थ को ऐतिहासिक सफलता देने के लिए प्रयास कर रहे हैं वैसे ही उज्जैन प्रेस भी हर बार की तरह इस महाकुंभ को सफल बनाने के लिए अभी से हमारे साथ है। ऐसे कई अवसर आते हैं जब हम लोग कुछ चीजों को नहीं देख पाते। जब मेरे पत्रकार साथी मुझे बताते हैं तब हमें लगता है कि हां यह बात बिल्कुल सही है । उन्होंने कहा उज्जैन के विकास के लिए आप लोगों को कोई भी कमी दिखती हो तो हमें बताएं उसे पूरा किया जाएगा ।
नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा पार्टी की सरकार होने के नाते अध्यक्ष के रूप में मुझे कर्तव्यों का भान है और मैं हर पत्रकार साथी से मिलने वाले सुझाव को मार्गदर्शन के रूप में लेता हूं। आगे भी आप जब-जब बुलाएंगे हम उपस्थित होंगे ।
पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने कहा उज्जैन की प्रेस का पूरे प्रदेश में सबसे अलग स्थान है। यहां के पत्रकार जिद करके शहर के लिए उपलब्धियां हासिल करते हैं और सिंहस्थ में भी वह पूरा समर्थन देंगे ।
सोसायटी फॉर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार नंदलाल यादव ने कहा उज्जैनका पत्रकार जगत जमीनी पत्रकारो से भरा पड़ा है, आपने सिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित किये गए होली मिलन समारोह की सराहना की ।
सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कुलमी ने स्वागत भाषण दिया । इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मुकेश जोशी को प्रेमचंद सृजन पीठ का निदेशक बनाए जाने पर शॉल श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया गया । युवा कवि राहुल शर्मा ने होली पर उज्जैन से जुड़ी अनेक रोचक कविताओं का पाठ किया। जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक अरुण राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे । डॉ विवेक चौरसिया, सत्यनारायण शर्मा, राजेश जोशी ने पत्रकारों को एक रहने का संदेश देते हुए संबोधित किया।
अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ पत्रकार संरक्षक रमेश दास, नरेंद्र जैन, राजेश कुल्मी आनन्द निगम, सचिन कासलीवाल, संजय माथुर,मयूर अग्रवाल, धर्मेंद्र राठौर, राज जोशी,जीतेन्द्र राठोर, असलम खान, इश्तियाक हुसैन, सतीश माहेश्वरी, निलेश मालवीय, अजय पटवा, राकेश पंड्या ने किया । संचालन योगेश कुल्मी ने किया, आभार डॉ सचिन गोयल ने माना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *