उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) भारत की जीत का जश्न रविवार रात चिमनगंज थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष में बदल गया। जीरो पॉइंट ब्रिज के समीप राज रॉयल कॉलोनी में पटाखे फोडऩे को लेकर दो समुदायों के बीच चले लाठी-डंडे और चाकू में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
आरोप है कि करीब एक दर्जन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हथियार से हमला कर दिया। इससे 11 वर्षीय दृष्टि हाड़ा के हाथ में चाकू, रवींद्र हाड़ा, मनीष मेहरले, अनिता, विमला मालवीय, पंकज कैलाश, विशाल मरमट सहित कई लोग शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से दोपुरुष एक महिला के भी घायल होने की सूचना है।
थाने पहुंचे हिंदू संगठन, पुलिस पर देरी का आरोप
हिंदू संगठन के लोगों ने चिमनगंज पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक रितेश माहेश्वरी ने बताया कि कॉलोनी में पहले भी विवाद हो चुके हैं। यदि पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो उग्र विरोध किया जाएगा।
