देवास गेट पर 8 को मनेगा ‘अरुण वर्मा स्मृति रंग पंचमी महोत्सव’,  उत्सव प्रेमियों के लिए शाही कड़ाव, नहान, वाटर पार्क, डांस बार और स्वल्पाहार की रहेगी व्यवस्था

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) शहर में 8 मार्च को होने जा रहे ‘अरुण वर्मा स्मृति उत्सव रंग पंचमी महोत्सव’ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में महोत्सव के अंतर्गत आज विधि-विधान से कड़ाव पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
आयोजन की जानकारी देते हुए वीरभद्र वर्मा ने बताया कि देवास गेट पर अरुण वर्मा द्वारा रंग पंचमी के अवसर पर जो परंपरा शुरू की गई थी, उसे निरंतर आगे बढ़ाते हुए यह कार्यक्रम इस वर्ष भी उसी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उज्जैन शहर के उत्सव प्रेमी लोगों के लिए इस आयोजन में शाही कड़ाव, नहान, वाटर पार्क, डांस बार और स्वल्पाहार की विशेष व्यवस्था रखी गई है।
कड़ाव पूजन कार्यक्रम में महामंडलेश्वर शैलेषआनंद महाराज, विवेक यादव, सुनील कछवाय, शैलेंद्र कुल्मी, ओम सारवान, सुरेंद्र काबरा, विनोद यादव, अभिषेक सिंह, सुरेंद्र भाटी, चेतन यादव, अरुण बाली, यश जैन, अभिषेक परमार, चिराग उपाध्याय, देवेंद्र तोमर और अजीत वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. संजीव जैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *