महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि, अभा क्षत्रिय महासभा युवा विंग ने किया माल्यार्पण

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा विंग उज्जैन संभाग द्वारा चामुंडा माता चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अ.भा. क्षत्रिय महासभा युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह परिहार, युवा विंग के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभिषेक सेंगर, अ.भा.क्ष.महासभा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बलवीर सिंह पंवार व युवा विंग के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन के माध्यम से महाराणा प्रताप जी को नमन कर युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। आभार कृष्णपाल सिंह परिहार ने माना। कार्यक्रम में संजय सिंह गौड़, डॉ जीवन सिंह राजपूत, गोविंद सिंह भदौरिया, रूपेश भदोरिया, कृष्णपाल सिंह बैंस व नैतिक बैंस उपस्थित रहे। माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप को नमन किया।
सादर प्रकाशनार्थ