गांधीनगर में दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में लोग बीमार, 150 के करीब अस्पताल में भर्ती

गांधीनगर।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) गुजरात के गांधीनगर में दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए हैं। सिविल अस्पताल में भर्ती 7 साल की काजल कनौजिया की आज सुबह मौत हो गई। 4 दिन पहले ही उसे टाइफाइड की शिकायत के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

काजल के मां-बाप ने बताया कि वह 15 दिनों से बीमार थी। उसकी रिपोर्ट में टाइफाइड की पुष्टि होने के बाद उसे सिविल में भर्ती कराया गया था। सिविल सुपरिंटेंडेंट के मुताबिक, अभी भी डेढ़ सौ मरीज सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज चल रहा है।

बता दें कि दूषित पानी की वजह से गांधीनगर के सेक्टर 24, 26 और 29 में कई लोगों को टाइफाइड की शिकायत हुई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 100 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। इतनी बड़ी तादाद में लोगों के बीमार होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। लीकेज ढूंढ कर उनकी मरम्मत का काम शुरू किया गया है। मेडिकल की कई टीमें प्रभावित इलाकों में लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। क्लोरिन टैबलेट भी बांटी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *