भोपाल।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मध्य प्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा के बयान पर विवाद गहरा गया है। मध्य प्रदेश के 65 ब्राह्मण संगठन एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं। ये सभी लोग 14 तारीख को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इन संगठन के नेताओं का कहना है कि सोमवार के बाद नई रणनीति तय होगी। ब्राह्मण समाज संयुक्त मोर्चे ने सीएम आवास का घेराव करने का ऐलान किया है। इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
