उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) क्षत्रिय गौरव परम योद्धा, समूचे मारवाड़ के रक्षक वीर दुर्गादासजी की पुण्यतिथि के अवसर पर समग्र राजपूत समाज के तत्वावधान मे क्षिप्रा तट के समीप स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वृहद् गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित राजपूत सरदारों द्वारा परम्परागत वेशभूषा में पूजन अर्चन कर वीर दुर्गादास राठौड़ की गौरव गाथाओ का वर्णन किया तथा स्थानीय स्मारक के समुचित विकास के प्रचलित कार्यों का अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक भरत सिंह हाड़ा द्वारा बतलाया गया की वर्षभर इस स्मारक पर देश विदेश से अनेक श्रद्धालु आकर यहाँ अपने श्रृद्धासुमन अर्पित करते हैं। चूँकि यह एक ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक सम्पदा है जिसका संरक्षण पुरातत्व विभाग के अधीन है अतः शासन को आग्रह किया गया है की वे इसका यथासमय उचित संरक्षण करते रहें। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं मध्यप्रदेश शासन के मुखमंत्री मोहन यादव के संयुक्त प्रयासों से इस स्मारक के विकास हेतु 156 करोड़ रुपये की एक वृहद् योजना स्वीकृत की गई है जिससे विकास के कार्य पूर्ण गति से यहाँ चल रहे हैं। शीघ्र ही यह स्थान मध्यप्रदेश एवं उज्जैन के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में पहचाना जाएगा। पुण्यतिथि के अवसर पर प्रमुख रूप से प्रवीण सिंह राठौर भटपचलाना, दिनेश सिंह पवार कदवाली, महेंद्र सिंह पवार पिपलोदा द्वारकाधीश, राजदीप सिंह राठौड़ एडवोकेट झुमकी, गोपाल सिंह हिरावत एडवोकेट, राजेंद्र सिंह चौहान कलेसर, रवींद्रसिंह सोलंकी जलवा, रघुराज सिंह झाला कचनारिया छोटू बना, भोजराज सिंह कदवाली, क्षेमेन्द्र सिंह हाड़ा एडवोकेट, सुखेन्द्र सिंह तोमर, रोहित सिंह हाड़ा आदि राजपूत समाजजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे। विशेष रूप से जोधपुर राजवंश द्वारा प्राप्त संदेश का वाचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक भरत सिंह हाड़ा द्वारा उपस्थित राजपूत सरदारों का आभार व्यक्त किया गया एवं प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा कि गई।
