ग्वालियर के कांग्रेस विधायक साहबसिंह गुर्जर का घोर आपत्तिजनक बयान – जो हिजड़े थे वे संघ में गये’ , भाजपा विक्रमादित्य मंडल के उपाध्यक्ष ने कहा बयान आपत्तिजनक है

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की अगुवाई में अशोक नगर में हुए कांग्रेस के प्रदर्शन में ग्वालियर कांग्रेस ग्रामीण विधायक साहबसिंह गुर्जर का बयान जो हिजड़े थे वे संघ में गये’ निंदनीय है, घोर आपत्तिजनक है। इस बयान ने कांग्रेस नेताओं का गंदा चरित्र सामने ला दिया है।

भाजपा विक्रमादित्य मंडल के उपाध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक राष्ट्र भक्त संगठन है। जिसके कार्यकर्ताओं ने अपना सारा जीवन मातृ भूमि और मां भारती की सेवा में संघ और उनके स्वयं सेवक संघ अपना सारा जीवन देकर राष्ट्र की सेवा करते हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता ऐसी गंदी भाषा राष्ट्र भक्त संघ के संगठन के बारे में बोलते हैं,
भाजपा विक्रमादित्य मंडल के उपाध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव ने निंदा करते हुए कहा कि न्याय सत्याग्रह के नाम पर प्रदर्शन कर रही कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करे जिसने 1975 में इमरजेंसी लगाकर संविधान एवं कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई, वह कांग्रेस आज न्याय मांग रही है। बल्कि वह कांग्रेस पार्टी जिसने भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था उस कांग्रेस पार्टी से आम जनता न्याय मांग रही है। जिस तरह का कांग्रेस का आचरण है उसे देखते हुए आम जनता भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर को सही बताया है।