चौड़ीकरण मार्ग पर सेंट्रल मार्किंग का कार्य पूर्ण, अब मकानों पर लगेंगे लाल निशान,गोवर्धन सागर से हटाया अस्थाई अतिक्रमण

उज्जैन:(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) शुक्रवार को नगर निगम द्वारा विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए जोन क्रमांक 02 गाड़ी अड्डा चौराहा से वीडी क्लॉथ मार्केट, केडी गेट से जूना सोमवारिया होते हुए बड़े पुल तक चौड़ीकरण कार्य अंतर्गत सेंट्रल मार्किंग का कार्य एवं जोन क्रमांक 03 गोपाल मंदिर, छत्रीचौक से कंठाल होते हुए कोयला फाटक एवं गधा पुलिया से रविशंकर नगर,जयसिंहपुरा होते हुए लालपुल तक सेंट्रल मार्किंग का कार्य निगम आयुक्त आशीष पाठक के निर्देश अनुसार जोन 02 एवं 03 के जोनल अधिकारी राजकुमार राठौर, दीपक शर्मा एवं नगर निगम टीम द्वारा किया गया।

शुक्रवार को जोन क्रमांक 02 अंतर्गत अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता एवं जोनल अधिकारी द्वारा सेंट्रल मार्किंग के पश्चात मकानों पर लाल निशान लगाए जाने से पूर्व मार्ग का निरीक्षण किया गया।
नगर निगम के कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव द्वारा जानकारी देते हुए अवगत करवाया गया कि चौड़ीकरण मार्ग अंतर्गत सेंट्रल मार्किंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है साथ ही मकानों पर लाल निशान लगाने का कार्य भी शीघ्र किया जाएगा इसके पश्चात टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने एवं वर्क आर्डर जारी होने के पश्चात प्रस्तावित चौड़ीकरण मार्गों पर कार्य प्रारंभ होगा

————————————————————————————————————————————–

गोवर्धन सागर पर नगर निगम द्वारा अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए तार फेंसिंग की गई
उज्जैन: निगम आयुक्त आशीष पाठक के निर्देशानुसार गोवर्धन सागर की शासकीय भूमि पर तार फेंसिंग करते हुए जो अस्थाई अतिक्रमण स्थल पर पाया गया उसे नगर निगम रिमूवल गैंग द्वारा हटाने की कार्यवाही उपायुक्त श्रीमती कृतिका भीमावत, एसडीएम  लक्ष्मी नारायण गर्ग के नेतृत्व में स्थल का निरीक्षण करते हुए कार्यवाही की गई।
इस दौरान भवन अधिकारी राजकुमार राठौर, उपयंत्री यशिका जैन ,रिमूवल गैंग के कर्मचारी मौजूद रहे।

————————————————————————————————————————————-