झाड़ फूंक कराने के बहाने मौलवी ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी मौलवी नसीम, महताब और गफ्फार को किया गिरफ्तार

बागपत।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ झाड़ फूंक करने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसमें महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके फूफा समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
महिला ने बताया कि हत्या के मुकदमे में उसका पति दिल्ली की जेल में बंद है। उसके फूफा ने गांव के ही एक मौलवी से झाड़ फूंक कराकर उसकी परेशानी खत्म कराने का झांसा दिया। इसके बाद फूफा बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में किराये पर रहने वाले गफ्फार निवासी विज्ञाना जिला मुजफ्फरनगर के कमरे में उसे लेकर चला गया।
आरोप है कि वहां पर झाड़ फूंक कराने के बहाने मौलवी नसीम निवासी शिकारपुर जिला मुजफ्फरनगर ने अपने एक साथी के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की गई। इसके बारे में फूफा महताब को बताया तो उसने भी आरोपियों का साथ दिया।इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलवी नसीम, पीड़िता के फूफा महताब और गफ्फार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल चौथे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

file photo-