समाज सेवा के लिए सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी मालवा रत्न अवार्ड से सम्मानित

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) दौलत गंज सराफा ब्लाक कमेटी ओर पार्षद शाहीन मुजीब उर रहमान द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि  पं. जानी गुरु एवं शहर काजी खलिकुर रहमान के हाथों 36 सालों से समाज सेवा और रचनात्मक कार्यों में शहर की अग्रणी संस्था सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी को मालवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष पंकज जायसवाल की ओर से मार्गदर्शक मोहम्मद इकबाल उस्मानी ने अवार्ड ग्रहण किया। कार्यक्रम में समाज सेवी बंटी भदोरिया एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम उप संयोजक हाजी सलीम देहलवी  एवं प्रचार सचिव चेतन ठक्कर ने दी।