एमपी के 37 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, बारिश से डूबा कटनी

शुक्रवार।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) देश में भारी बारिश  के चलते कई जिले बाढ़ की चपेट में घिर आए हैं। कटनी में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण कई निचली बस्तियां बाढ़ में घिर गईं। लगभग पूरा शहर टापू में तब्दील हो गया। आने वाले 3-4 दिनों में 37 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में कटनी के साथ ही रतलाम, गुना, शिवपुरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और सागर में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण प्रदेश की सभी नदियां उफान पर हैं। मध्यप्रदेश का कटनी टापू में तब्दील हो गया। इसके साथ ही दमोह, जबलपुर और सागर में बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई निचली बस्तियां डूब गई हैं। बाढ़ से घिरे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।