गुरू उपकार दिवस और पर्यावरण संरक्षण शपथ के साथ भव्य गुरू पाद पूजन प्रक्षालन आयोजन,प्रभु भक्ति और भगवतगीता के गूढ़ रहस्य की महत्ता बताई गई

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अन्तर्राष्ट्रीय स्पंदन पारमार्थिक शिक्षा एवं सामाजिक उन्नयन समिति उज्जैन (रजि.) एवं श्री संजय जैन (गुरूजी) शिष्य मंडल के तत्वावधान में अपने मार्गदर्शक, प्रेरणास्त्रोत, विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरू, ज्योतिषज्ञ, वास्तुविद श्री संजय जैन गुरूजी के सम्मान में गुरू पूर्णिमा महोत्सव का ‘‘गुरू उपकार दिवस’’ सेवा, समर्पण और पर्यावरण संरक्षण व परोपकार की अनेक गतिविधियों के साथ भव्य दो दिवसीय आयोजन अत्यन्त गरिमामय और भव्य स्वरूप में सम्पन्न हुआ।

विनीत मलिक के अनुसार 20 जुलाई को गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के मंदिरों में फल, मिष्ठान वितरण किया गया। गुरू आव्हान, गुरूजी निमंत्रण और गुरू चरणों की वंदना की गई।
पर्व का मुख्य कार्यक्रम होटल अबिका एलाईट, फाजलपुरा, उज्जैन पर 21 जुलाई 2024 को सम्पन्न हुआ। इस समारोह में प्रसिद्ध भजन गायक ज्वलंत शर्मा की भव्य भजन संध्या आयोजित की गई।
इस अवसर पर उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नंदलाल यादव, रजत मेहता और गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई।
संपूर्ण देश से आए सैकड़ों गुरू भक्तों ने गुरूजी श्री संजय जैन का पाद पूजन प्रक्षालन कर गुरूजी का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर गुरूजी ने अपने शिष्यों के लिए अपने विशेष आशीर्वचन में, प्रभु भक्ति और भगवतगीता के गूढ़ रहस्य के साथ परोपकार और सेवा काम करने की महत्ता बताई गई।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने गुरूजी से आशीर्वाद लिया और गुरूजी के धर्म, संस्कृति और सेवा कार्यों की प्रशंस की। उसमें मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादवजी और उनकी तरफ से भविष्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की इच्छा भी जताई।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की प्रेरणा से पर्यावरण संरक्षण हेतु ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान की शुरूआत की गई। पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण शपथ उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल व रजत मेहता द्वारा दिलाई गई।
कपड़े की थैली एवं यातायात जागरूकता के लिए रेड स्टिकर, सेवा सामग्री का भी वितरण हुआ। साथ ही विशेष सेवा प्रदान करने वाले समाजसेवियों को ‘‘स्पंदन सेवा सम्मान’’ भी प्रदान किया गया। गुरूजी लिखित पुस्तक ‘‘दैनिक जीवन में कर्म धर्म भाग्य और वास्तु का परस्पर संबंध’’ के हिन्दी व अंग्रेजी वर्शन की पुस्तकों और ‘‘वेबसाईट’’ का भी विमोचन किया गया। इस पावन अवसर पर नए शिष्यों को गुरू दीक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। अंत में गुरू प्रसादी का भव्य आयोजन हुआ जिसमें पूरे देश भर से मुम्बई, जबलपुर, गुड़गांव, भोपाल, देवास, बड़नगर, इंदौर आदि से आए सैकड़ों गुरू भक्तों ने गुरूप्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर विशेष क्विज और अन्य आकर्षक पुरस्कार भी वितरीत किए गए।
प्रोग्राम में समिति द्वारा शहर की गणमान्य हस्तियों विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नंदलाल यादव, रजत मेहता, जगदीश पांचाल, चंदर सोनाने, स्वामी मुस्कुराके, सुरेश जैन, दिलीप गुप्ता व उज्जैन वाले ग्रुप के समाजसेवकों को ‘‘स्पंदन गौरव सेवा सम्मान’’ से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रजत मेहता, बंटी भदौरिया, श्री राव सहित संजय जैन गुरूजी शिष्य मंडल व स्पंदन समिति ने सभी गुरू भक्तों का आभार व्यक्त किया।