कोयला फाटक चौराहा से छत्रीचौक गोपाल मंदिर तक चौड़ीकरण, विधायक एवं निगम अध्यक्ष ने की उज्जैन उत्तर और दक्षिण विधानसभा के आगामी 5 वर्षों की विकास योजना प्रस्तावित कार्य पर मंथन

उज्जैन:(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) सिंहस्थ 2028 के आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन शहर में किये जाने वाले विकास, निर्माण एवं सौन्द्रर्यीकरण कार्यो के सम्बंध में एक आवश्यक बैठक विधायक उज्जैन उत्तर अनिल जैन कालूहेड़ा एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा निगम आयुक्त आशीष पाठक, एसडीएम अर्थ जैन, एलएन गर्ग, यूडीए सीईओं संदीप सोनी एवं नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, उघोग विभाग, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ ली गई।

बैठक में विधानसभा वार 5 वर्षो की योजनाओं का वर्षवार बजट अनुसार नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, उघोग विभाग, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ कार्य योजना पर चर्चा की गई।

बैठक में सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्तावित किये गए कार्यो की जानकारी प्राप्त की गई जिसमें निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा पीपीटी के माध्यम से सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्ताव की विस्तृत जानकारी देतु हुए बताया कि सिंहस्थ का आयोजन पुराने शहर में होता है जहां की अधिकांश सड़के एवं गलियां छोटी होने से जाम की स्थिति निर्मित होती है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए वर्ष 2024-25 में निम्नानुसार सड़कों के चौड़ीकरण को प्रस्तावित किया गया है जिनमें से अधिकांश मार्गो का प्रारंभिक सर्वे किया जा चुका है –

ऽ गाड़ी अड्डा चौराहे से वी.डी. क्लाथ, निकास चौराहा, खजुरवाली मस्जिद, केडी गेट, जुना सोमवारिया होते ह ुए बड़ा पुल तक चौड़ीकरण कार्य।

ऽ वीड़ी क्लाथ मार्केट, तेलीवाड़ा, ढाबारोड़ होते हुए छोटी पुलिया तक मार्ग का चौड़ीकरण

ऽ तेलीवाड़ा से कंठाल चौराहा मार्ग तक का चौड़ीकरण

ऽ कोयला फाटक चौराहा से छत्रीचौक गोपाल मंदिर तक चौड़ीकरण।

ऽ खजुरवाली मस्जिद, अब्दालपुरा रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, जीवाजींगज थाने से गणेश चौक तक चौड़ीकरण

ऽ नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहा मार्ग चौड़ीकरण

ऽ कालभैरव मंदिर से सिंहस्थ सरोवर गणेश मंदिर तक चौड़ीकरण

उपरोक्तानुसार चौड़ीकरण कार्य के साथ ही छत्रीचौक रीगल टॉकीज का विकास एवं

कोयला फाटक गाड़ी अड्डे से बड़ा पुल, वीडी मार्केट से छोटा पुल, कर्कराज से भूखी माता मार्ग एवं ब्रिज निर्माण कार्य इत्यादि कार्य प्रस्तावित किये गए है।

आयुक्त आशीष पाठक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्ष 2024 से लेकर 2028 तक सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए चार सालो हेतु प्रस्तावित कार्य योजना तैयार की गई है जिस पर संभावित 1524.50 करोड का व्यय का प्रस्ताव रखा गया है।

युडीए सीईओं संदीप सोनी ने उज्जैन विकास प्राधिकरण की कार्ययोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया।

उघोग विभाग द्वारा आईटी पार्क की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया।

लोक निर्माण विभाग द्वारा शहर के बाहरी मार्गो की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया।

इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी अपनी कार्ययोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया।

लगभग 4 घण्टे तक चली सिंहस्थ 2028 के प्रस्तावित कार्यो की समीक्षा बैठक में समस्त विभागों की कार्ययोजनाओं के प्रस्तुतीकरण को देखने एवं उन पर चर्चा करने के उपरांत विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा निर्देशित किया गया कि विभागों द्वारा जो भी कार्ययोजना बनाई गई है उसमें नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं पानी, नाली, बिजली, साफ सफाई इत्यादि का विशेष ध्यान रखा जाए, निगम द्वारा प्रस्तुत कार्य योजना में दिए गए निर्देशानुसार संशोधनों को योजनाआंे में सम्मिलित किया जाए।