छत्रपति शिवाजी महाराज की 349वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई,दुग्धाभिषेक कर शाल ओढ़ाकर पुष्पमाला अर्पित की,निकली वाहन रैली

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) छत्रपति शिवाजी महाराज की 349वीं जयंती शिवसेना महानगर उज्जैन द्वारा प्रदेश सचिव दिनेश प्रजापति के मुख्य आतिथ्य में 19 फरवरी को मनाई गई।

मीडिया प्रमुख मनीष भदौरिया के अनुसार ने छत्रपति शिवाजी भवन, आगर रोड़ उज्जैन के प्रांगण में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक करने के पश्चात शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला अर्पित कर शिवसैनिकों ने छत्रपति की जयंती पर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख सुरेशचन्द्र प्रजापति, महानगर प्रमुख जयेश माथुर, दक्षिण विधानसभा प्रमुख लोकेश प्रजापति, अनिल हिरवे, हितेश चौहान, आशीष जोशी, साहिल गुर्जर सहित कई शिवसैनिक उपस्थित रहे।


छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर माल्यार्पण किया गया

उज्जैन: छत्रपति शिवाजी महाराज की 394 वीं जयंती के अवसर पर नगर निगम मुख्यालय स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली कार्यक्रम उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। जिसमें एमआईसी सदस्यों सहित मराठा समाजजन उपस्थित रहे।
महापौर, एमआईसी सदस्यों एवं मराठा समाजजन द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्यगाथा का स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, प्रकाश शर्मा, सत्यनारायण चौहान, पुर्व पार्षद श्रीमती राजश्री जोशी, श्रीमती शेफाली राव सहित मराठा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज जन उपस्थित रहे।


छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर निकली वाहन रैली
क्षत्रिय मराठा समाज के मेधावी बच्चों का किया सम्मान
उज्जैन। क्षत्रिय मराठा समाज द्वारा 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र काले ने बताया कि नगर निगम प्रांगण में विराजमान छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित विशिष्ट अतिथियों एवं समाज के सभी वरिष्ठजनों द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शाजापुर से आए कुणाल भंवर द्वारा छत्रपति शिवाजी विषय पर संबोधित किया। आपने श्री शिवाजी के जीवन परिचय के साथ उनके द्वारा किए गए कार्यों से समाजजनों को अवगत कराया। तत्पश्चात वाहन रैली नगर निगम प्रांगण से प्रारंभ हुई जो चामुंडा माता मंदिर, टावर, घास मंडी, देवास रोड, चामुंडा माता मंदिर, मालीपूरा, नई सड़क, गोपाल मंदिर होती हुई क्षत्रिय मराठा समाज मंदिर पर पहुंची। जहां पर समाज में जो बच्चे अधिक नंबर से पास हुए उनका सम्मान किया गया। संचालन मनोहर भालेराव ने किया एवं आभार समाज के सचिव रंजीत राव सब काले ने माना। कार्यक्रम में विशेष रूप से अशोक कदम, मधुकर राव यादव, राजेश खोयरे, शरद, यशवंत राव चौहान, शेफाली शेलके, धर्मेंद्र जी, मुकेश शिंदे, सुनीता पाटिल, अनीता शिंदे, राजहंस गायकवाड, दिलीपजी उपस्थित रहे।