चौरासी महादेव यात्रा पर मातृशक्ति के साथ दूसरा जत्था हुआ रवाना

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) चौरासी महादेव दर्शन यात्रा भक्त मंडल द्वारा बस द्वारा 84 महादेव एवं पंचकोशी यात्रा अंतर्गत आने वाले 125 किलोमीटर की दुर्गम दिव्य महादेवों दर्शनयात्रा प्रतिदिन निःशुल्क कराई जा रही है। इस यात्रा में मातृशक्ति…

देश के पुजारियों के लिए भी बने पुजारी सुरक्षा एक्ट – महेश पुजारी

उज्जैन, (स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया  बंटी)  अखिल भारतीय पुजारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक केंद्रीय कार्यालय उज्जैन में आयोजित हुई, जिसमें महत्वपूर्ण विषयों और प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी समय में उज्जैन में आयोजित होने वाले पुजारी महाकुंभ को लेकर भी चर्चा कर निर्णय लिया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मंदिरों की भूमि नीलामी रुकवाने में विशेष सहयोगी राज्य केबिनेट मंत्री शिव चौबे, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष भोपाल रमेश शर्मा व पूर्व महापौर भोपाल आलोक शर्मा को आमंत्रित कर उनका सम्मानव अभिनंदन किया जाएगा। बैठक में पुजारियों की सुरक्षा के लिए भी चिंतन किया गया। क्योंकि हाल ही में देवास जिले के भूतेश्वर गांव में पुजारी की हत्या हुई है। जिसका सभी पुजारियों में रोष हैं। ऐसे कृत्य करने वाले अपराधियों का पुजारी महासंघ कड़ा विरोध कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करता है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को पत्र लिखकर पुजारी सुरक्षा कानून और एक्ट बनाने की मांग करता है। देश और प्रदेश में आए दिन पुजारियों पर अत्याचार, शोषण और हत्या हो रही है, देश में सभी वर्गों की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी सरकार की हैं, जिस प्रकार डॉक्टर, वकील, पुलिस और अन्य की सुरक्षा के लिए नियम और एक्ट बने हुए है। उसी प्रकार देश के मंदिरों के पुजारियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए भी कानून और एक्ट बनाना चाहिए, जिससे पुजारी वर्ग निर्भीक होकर अपने दायित्वों का पालन कर सके। बैठक में कोषाध्यक्ष शिव शर्मा, उपाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, महामंत्री मनोज जोशी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज जोशी, नगर अध्यक्ष रूपेश मेहता, प्रेम नारायण शर्मा, मुकेश शर्मा, रोहित बैरागी, ओम प्रकाश शर्मा, दयानंद शर्मा, रेवाशंकर शर्मा, गजेंद्र शर्मा, राजेश बैरागी, सुरेश शर्मा, जितेंद्र अग्निहोत्री, हितेश भाई आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

100 पौधे लगाकर उन्हें संरक्षण संवर्धन का संकल्प,विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित की जा रही सुरभि वाटिका 

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) लायंस क्लब उज्जैन सुरभि द्वारा हरियाली अमावस्या के अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में कलेक्टर आशीष सिंह के मुख्य आतिथ्य, पर्यावरणविद पद्मश्री जनक पलटा के विशेष आतिथ्य व कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय अखिलेश पांडेय की…

कोरोना वायरस में फिर से बढ़त, 24 घंटे में मिले 18313 कोरोना के नये मरीज, 57 की मौत

नई दिल्ली: (स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) कोरोना वायरस संक्रमण में एक बार फिर से बढ़त दर्ज की गई है. बीते 24 घंटे के दौरान देश भर में 18313 नए मरीज़ मिले हैं. जबकि इस दौरान 57 लोगों की मौत…

नवागत पार्षद के सम्मान समारोह में ली स्वछता की शपथ

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मुसद्दीपुरा व्यापारी एशोसिएशन ने वार्ड 20 के नवागत भाजपा पार्षद प्रकाश शर्मा का मुसद्दीपुरा में शाल-श्रीफल से सम्मानित कर मुँह मीठा किया। साथ ही व्यापारियों ने स्वछता की शपथ भी ली।  सम्मान के प्रतिउत्तर में…

13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा के माध्यम से अभियान से जुड़ें , सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा फहरायेंगे

उज्जैन 26 जुलाई।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच देश के नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहरायेंगे।…

हादसा है या फिर मर्डर,रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिली बीटेक छात्र की लाश, सोशल मीडिया की पोस्ट ने खड़े किए सवाल

भोपाल ।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) भोपाल में रहकर बी टेक की पढ़ाई करने वाले सिवनी मालवा निवासी 21 वर्षीय छात्र निशांक राठौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और इंस्टाग्राम के वायरल पोस्ट की गुत्थी अब भी सुलझी नहीं…

कावड़ यात्रा निकालने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने,मुस्लिम महिलाओं ने रोका  रास्ता

मुरादाबाद:(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कावड़ यात्रा निकालने को लेकर अचानक दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए. बड़ी संख्या में महिलाओं ने चारपाई लगाकर रास्ता बंद कर दिया, जिससे कांवड़िये न निकल…

चंद्रमौलेश्वर स्वरुप में निकले बाबा महाकाल , श्रावण मास की दूसरी सवारी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सेलाब 

उज्जैन 25 जुलाई।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में आज दूसरी सवारी धूमधाम से परम्परागत मार्ग से निकली। सवारी निकलने के पूर्व सभा मण्डप में उच्च शिक्षा मंत्री…

इस वर्ष भी होगी मिट्टी से निर्मित गणेशजी की स्थापना,मूर्तियों का निर्माण प्रारंभ

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महा आयोजन समिति के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणेश उत्सव का महा आयोजन किया जाएगा। इस हेतु पंडालों में विराजित करने हेतु मूर्तियों का निर्माण प्रारंभ किया जा…