अस्तित्व मे आयेगी क्षिप्रा की सहायक नदी चंद्रभागा, गहरीकरण अभियान जारी

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मोक्षदायिनी मां क्षिप्रा नदी को पुनः प्रवाहमान बनाने के लिए  नदी के केचमेंट एरिया में चलाए जा रहे क्षिप्रा नदी संरक्षण अभियान के तहत क्षिप्रा की सहायक नदी चंद्रभागा पर गहरीकरण कार्य लगातार जारी है।

इस बारे में  क्षिप्रा नदी संरक्षण अभियान के सदस्य एवं इस कार्य के प्रभारी पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि उज्जैन के समीप बड़नगर रोड पर मोहनपुरा से चंद्रभागा नदी निकलती है जो लगभग 10 किलोमीटर का रास्ता तय करके सोमतीर्थ के समीप आकर क्षिप्रा नदी में मिलती है पिछले वर्ष धरमबडला से मोहनपुरा एवं मोहनपुरा से मुरलीपुरा तक गहरीकरण का कार्य किया गया था। इस वर्ष मुरलीपुरा से सदावल एवं सदावल से सोमतीर्थ तक का कार्य प्रारंभ किया गया है। गहरीकरण कार्य के दौरान जेसीबी के माध्यम से दोनों किनारों को चौड़ा किया जा रहा है साथ ही गहरीकारण भी किया जा रहा है ताकि वर्षा का पर्याप्त पानी संग्रहित हो सके। स्थान स्थान पर स्टॉप डेम छोड़े जा रहे हैं ताकि वर्षा का  अधिकांश जल संचय हो सके। यह कार्य पूर्ण जन सहयोग से किया जा रहा है। आसपास के किसानों ने स्वयं के साधन लगाकर गहरीकरण कार्य प्रारंभ किया है। किसान यहां से निकलने वाली उपजाऊ मिट्टी को अपने खेतों पर डाल रहे हैं। यह कार्य वर्षा आने तक लगातार जारी रहेगा।