एक हजार कार्यकर्ताओं को बांधे केसरिया साफे

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़…राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया की नामांकन रैली में भाजपा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं को 1 हजार केसरिया साफे बांधकर सम्मान किया गया। रैली में महिला एवं पुरूष केसरिया पूरे समय केसरिया साफा बांधे नजर आए।

भाजपा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के नगर जिला सहसंयोजक मंगेश श्रीवास्तव के अनुसार उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के युवा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया की नामांकन रैली गुरूवार को महाकाल मंदिर से प्रारंभ हुई। संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा सर्वप्रथम बाबा महाकाल को केसरिया साफा बांधकर कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों को साफा बांधने की शुरूआत की। मुख्य रूप से अतिथियों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, पूर्व मंत्री पारस जैन, सांसद चिंतामणि मालवीय, नगर जिला अध्यक्ष विवेक जोशी, विधायक मोहन यादव आदि को प्रकोष्ठ द्वारा साफा बांधे गए। साथ ही संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ नगर जिला द्वारा फिरोजिया को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस रैली में संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के नगर जिला सहसंयोजक मंगेश श्रीवास्तव, अनिल धर्मे, विजय बैरागी, गब्बर भाटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।