शहर में दिखने लगी चुनावी सरगर्मी,काँग्रेस कार्यालय का हुआ उद्घाटन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्य प्रदेश से गई है, अब केंद्र से भी जाने वाली है। उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र में 5 विधायक कांग्रेस के हैं ऐसे में जीत निश्चित रूप से पहले ही गणित में कांग्रेस की हो रही है। आप सभी कार्यकर्ता आज केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह से जाने के पहले संकल्प ले की हर एक व्यक्ति अपने बूथ पर कांग्रेस का विजय पताका लहराएगा और पूरे जिले में लाखों मतों से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बाबूलाल मालवीय को जिताएंगे।
उक्त बात उज्जैन आलोट लोकसभा संसदीय क्षेत्र की प्रभारी मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कही। केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 20 अप्रैल सुबह 11 बजे क्षीरसागर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर अर्चना जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बहुत घबराहट है और कांग्रेस पार्टी के हर एक कार्यकर्ता में उत्साह है तो हमको इस बात का लाभ उठा लेना चाहिए। लोकसभा चुनाव के चुनाव संचालक मनोहर बेरागी ने भी संबोधित किया व कहा कि कांग्रेस पार्टी का इस देश के स्वतंत्रता का इतिहास है वहीं भारतीय जनता पार्टी का इतिहास अंग्रेजों के लिए मुखबरी करने का और अंग्रेजों से राय साहब की पदवी लेने का इतिहास है। कार्यक्रम को तराना विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल पटेल, लोकसभा प्रत्याशी बाबूलाल मालवीय, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू जाटवा ने भी संबोधित किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश तिवारी ने बताया कि उज्जैन आलोट लोकसभा क्षेत्र की प्रभारी मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल के आतिथ्य एवं केंद्रीय चुनाव संचालक मनोहर बेरागी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल, पूर्व विधायक डॉ बटुकशंकर जोशी, विधायक महेश परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया के द्वारा किया गया। केंद्रीय चुनाव कार्यालय को पूरी तरह से हाईटेक बनाया गया है। जिसके प्रथम तल पर चुनाव कार्यालय तथा द्वितीय तल पर सोशल मीडिया संबंधित कक्ष बनाया गया है साथ ही एक कॉल सेंटर भी बनाया जा रहा है एवं बड़े हाल में प्रतिदिन पत्रकारों से चर्चा हो सके ऐसा एक हाल भी निर्मित किया जा रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक यादव, जितेंद्र गोयल, अमानुल्लाह खान, अनंतनारायण मीणा, चेतन यादव, योगेश शर्मा, आत्माराम पटेल गांधी, इकबाल भाई भैरवगढ़, जाहिद नूर, विक्रम सिंह पटेल, सुरेश चैधरी, कैलाश गोठी, संजय ठाकुर, गोपाल यादव, अरुण वर्मा, मुकेश परमार, दीपक मेहरे, सुरेश गहलोत, भरत पोरवाल, सुरेश जैन, महेश सुगंधी, राजकुमार खलीफा, कप्तान सिंह, गजराज सिंह, अशोक यादव, जेसी बोरासी, सीता सोनी, शैलेंद्र व्यास, रफीक खान, संजय पटेल, सुरेंद्र मरमट सहित सैकड़ों कांग्रेसी जन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन देवव्रत यादव ने किया एवं आभार जितेंद्र गोयल ने माना।