उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) हाल ही में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को लेकर जो फिल्म आई है उसमें श्रीराम और माता सीता का जो चित्रण किया गया है वह काफी गलत है। किस करते और गले मिलते दिखाया है जो सही नहीं है। इस प्रकार की फिल्में बनाने वालों को हमारे सनातन देवी-देवता ही नजर आते हैं। हमारे धर्म के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मुस्लिम धर्म का खिलवाड़ करने वाली फिल्म जो भी बनाएगा उसे मैं 5 करोड़ रुपए फिल्म बनाने के लिए दूंगा। लेकिन कोई भी आगे नहीं आएगा क्योंकि उन्हें पता है ऐसा करेंगे तो जेल जाना पड़ेगा।
यह बात महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वर नाथ महाराज ने कही। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने और सनातन धर्म की अलख जगाने के लिए 5 जून को राजा राम मंदिर ओरछा से मध्यप्रदेश में राष्ट्र चेतना यात्रा लेकर निकले स्वामी शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। उज्जैन पहुंचने पर विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री महेश तिवारी, अध्यक्ष अशोक जैन, आशुतोष दुबे, संतोष धामाणी, कमल पंडया, शशांक सेन, सुमित पांडेय, राकेश माली, पवन माली, रमेश पांडेय, अनिल परिहार द्वारा स्वामीजी का अभिनंदन किया गया। यहां स्वामीजी ने कहा कि सनातन धर्म पर इस तरह की फिल्में बनाना सोची समझी साजिश है। विहिप बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को इसका घोर विरोध करना चाहिए। टॉकीज में इस तरह की फिल्म लगनी ही नहीं चाहिए। अभी 20वीं सदी चल रही है ऐसे में फिल्म के माध्यम से उन्हें इस तरह प्रदर्शित किया है तो 30वीं सदी में मर्यादा पुरुषोत्तम व माता सीता को किस रूप दिखाया जाएगा यह सोच लीजिए। उन्होंने कहा कि चारों खान ने फिल्म इंडस्ट्री को बर्बाद कर दिया है।
विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री महेश तिवारी ने बताया कि हिंदू राष्ट्र बनाने, सनातन धर्म की अलख जगाने, धर्मांतरण, लव जिहाद, गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने जैसे अन्य कई विषयों ’को लेकर खुलकर बोलने वाले स्वामीजी द्वारा निकाली गई राष्ट्र चेतना यात्रा का समापन 5 जुलाई को भोपाल में होगा। प्रदेश में राष्ट्र चेतना यात्रा से पूर्व गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में वह यात्रा निकाल चुके हैं। उन्होंने बजरंग दल, विहिप सहित सभी को संदेश देते हुए कहा कि अपने संगठन की ताकत को समझें और हिंदू, हिंदू की एकता को बनाकर रखें। ऐसा ना हो कि आपके संगठन के माध्यम से कोई हिंदू परेशान हो। हमें हिंदू लिए समर्पित होना होगा। हिंदू एक होगा तभी संगठन में मजबूती आएगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन हिंदू सनातन की ताकत को समझ लेगा, उस दिन इस्लाम खतरे में पड़ जाएगा। सनातन ताकत को समझकर हम सामाजिक समरसता को बढ़ाएं। एकात्म मानववाद का पालन करें।
स्वामी हितेश्वर नाथ महाराज ने कहा कि आजादी के बाद धर्म के आधार पर पाकिस्तान बना। यदि कोई पाकिस्तान नहीं गए तो कोई. बात नहीं, यहां रहें हमें भी उनसे कोई एतराज नहीं, लेकिन अधर्मी मानसिकता व जेहादी मानसिकता रखने वालों को यहां बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मां सेवा बनना महिलाओं के लिए गर्व की बात है। मां जब गर्भ धारण करती निरा है तो वह उसे पल्लू में छिपाकर रखती है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री इसे फैशन का सामान समझती है और पेट दिखाकर प्रदर्शन कर भारत की संस्कृति को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट से निवेदन करना चाहता हूं कि लिव-इन रिलेशनशिप भारत के लिए घिनौना अपराध है। समलैंगिकता भारत के लिए भारतीय संस्कृति के लिए बहुत बड़ा अपराध है।