रवि को जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष का प्रभार

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के म.प्र. अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ने जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष राजेश लश्करी की अनुशंसा पर सेवादल स्वयं सेवक रवि राठौर को जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके इस मनोनयन पर डॉ. बटुकशंकर जोशी, विधायक महेश परमार, विधायक रामलाल मालवीय, विधायक दिलीप गुर्जर, विधायक मुरली मोरवाल, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश सोनी, नरेन्द्र राठौर, पार्षद वीनू कुशवाह, महिला कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष स्वाती सिंह, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजु जाटवा आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुये रवि राठौर को बधाई दी एवं भदौरिया का आभार माना। यह जानकारी शहर कांग्रेस कमेटी संगठन मंत्री जयेष प्रमाणिक ने दी।