उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के नेतृत्व में शहर के 151 स्थानों पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। 351 कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत विक्रमनाथ व महंत करिश्मा नाथ उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता सावित्री महंत थीं। विशेष अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष रितेश जटिया और महामंत्री शानू मेहता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभाषक विजय पटेल ने की तथा मुख्य यजमान प्रेमलता गेहलोत थीं।
इस अवसर पर समाज सेवी लीलाधर भाटी, अनंतनारायण सांखला, नरेंद्र सांखला, किशोर भाटी, मोतीलाल मालवीय, शंकरलाल दगदी, हुकमा पहलवान खलीफा, डॉ. सागर मारोठिया, गज्जू बागड़ी, गुरुचरण कलोसिया, चंदर टांक और मोतीलाल मारोठिया उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अजय गेहलोत ने किया। अतिथियों का स्वागत मंडल कार्यालय मंत्री दीपक वैष्णव एवं भाजपा नेता कमल फतरोड़ ने किया। अंत में आभार अजय सोनी ने माना। कार्यक्रम की जानकारी अमन गेहलोत ने दी।
