उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) इंदौर रोड स्थित होटल पार्क पैलेस में सकल सिंधी समाज के तत्वावधान में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में मॉडल नेहा कपूर और दूरदर्शन की एंकर रितिका मेहरा ने गरबा खेलकर सभी का दिल जीत लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
ललित लुल्ला और लोकेश आडवाणी ने बताया कि आयोजन में प्रवेश केवल पास के माध्यम से दिया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक गोपाल बलवानी और मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी के अनुसार आराध्य देव भगवान झूलेलाल महाराज के आशीर्वाद से प्रतिदिन रात 8 बजे माता की आरती होती है और रात 10.30 बजे तक गरबा आराधना चलती है।
संस्था संरक्षक नारायण यादव और महेश परयानी के मार्गदर्शन में महिलाएं और बालिकाएं गुजराती, काठियावाड़ी, मारवाड़ी, सिंधी और मालवी विधाओं में पारंपरिक गरबा प्रस्तुत कर रही हैं। सर्वश्रेष्ठ फ्रीस्टाइल गरबा करने वाली आराधिका और तीन सर्वश्रेष्ठ दलों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
आयोजन को सफल बनाने में संयोजक दौलत खेमचंदानी, डॉ. जितेंद्र जेठवानी, अजय रोहरा, दीपक बेलानी, जितेंद्र कृपलानी, वेद आडवाणी, धर्मेंद्र खूबचंदानी और सह संयोजक कपिल बाशानी, विक्की भीमवानी, हरीश टेकवानी, नितिन वासवानी व किशोर चंदनानी जुटे हुए हैं।
