उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) न्यू इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड पर सनातन मंच द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। पारंपरिक गरबा और मां दुर्गा की आराधना के बीच पूरा परिसर उत्साह व उल्लास से सराबोर नजर आया।
सनातन मंच के मीडिया प्रभारी आशीष जैन ने बताया कि महोत्सव में युवाओं, महिलाओं और परिवारों ने बड़ी संख्या में भागीदारी कर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है, जिससे नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और पारंपरिक उत्सवों से जोड़ा जा सके।
आयोजन में सनातन मंच के अध्यक्ष प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष उमेश लिटोरिया, सचिव चंद्रपाल दीक्षित, कोषाध्यक्ष सुनील बामनिया, मीडिया प्रभारी आशीष जैन और महामंत्री जितेंद्र राव सहित अन्य सदस्य व श्रद्धालु मौजूद रहे।
——————————————————————————————————————————————————————
अलख उज्जयनी की गरबा आराधना में उमडा जनसैलाब
विधायक व विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने की माता की आरती आयोजन को बताया सनातनी संस्कृति की सौगात
उज्जैन। मक्सी रोड स्थित डालडा फैक्ट्री मैदान में संस्था अलख उज्जयनी द्वारा आयोजित गरबा आराधना और मेले में नवरात्रि के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नागरिकों ने उत्साह के साथ माता की आराधना कर मेले का आनंद लिया। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने माता की आरती की। अतिथियों ने संस्था अध्यक्ष आनंद सिंह खींची के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन को क्षेत्र की जनता के लिए सनातनी संस्कृति की अनुपम सौगात बताया।
आयोजन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल सिंह चंदेल, एडवोकेट हरदयाल सिंह ठाकुर व प्रदीप सिंह परिहार उपस्थित रहे। बैरवा महासभा से पूर्व महापौर मदनलाल ललावत, पार्षद जितेंद्र कुवाल, सुरेंद्र मरमट व राजेश जारवाल ने सहभागिता की। इसी तरह गुजराती रामी माली समाज से शिवनारायण जागीरदार व लीलाधर आढ़तिया, क्षत्रिय नायक समाज से संजय पवार व राधेश्याम राठौड़, ब्राह्मण समाज से कमलेश शर्मा व सुरेश शर्मा, मांझी आदिवासी पंचायती समाज से राकेश वर्मा व खेमचंद रैकवार और कुर्मी क्षत्रिय महासभा से महेंद्र कटियार व जितेंद्र सिंह कटियार सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

—
