उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) प्रभु श्रीराम और संतों के आशीर्वाद से उज्जैन के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सोसायटी फॉर प्रेस क्लब तथा नरसिंह तैराकी संघ के जिला अध्यक्ष नंदलाल यादव को सनातन राष्ट्रीय हिंदू संरक्षक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मंगलवार को अयोध्या में दिगंबर अखाड़ा के संतों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान नंदलाल यादव ने संत-सनातन की सेवा ही संकल्प के साथ संगठन को मजबूत करने की बात कही।
कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ जिसमें रमाकांत पांचाल को राष्ट्रीय महासचिव, बृजमोहन शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पंडित कृष्ण वल्लभ शास्त्री को राष्ट्रीय सचिव निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं श्री राम किशोर जी शरण महाराज को सियासत कुंभ मेला समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
अयोध्या में हुए इस आयोजन में संतों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए सनातन धर्म और समाज की सेवा के लिए कार्य करने का आह्वान किया। नंदलाल यादव की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की खबर उज्जैन पहुंचते ही उनके स्नेहीजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। समर्थकों ने इसे उज्जैन के लिए गौरव का विषय बताते हुए यादव को बधाई दी है।
