उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) पवित्र सावन माह में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले कावड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए मप्र युवा शिव सेना गौ रक्षा न्यास द्वारा संचालित 30 दिवसीय निशुल्क अन्नक्षेत्र का समारोहपूर्वक समापन हो गया। लगातार 7वें वर्ष आयोजित इस महाभंडारे में प्रतिदिन हजारों भक्तों को भोजन प्रसादी वितरित की गई।
कावड़ यात्रियों के लिए यह सेवा 30 जुलाई से शुरू की गई थी। पूरे सावन माह प्रतिदिन अलग-अलग व्यंजन परोसे गए। इनमें दाल-बाफले, सब्जी-पूरी, सूजी का हलवा, जलेबी, खिचड़ी, मिक्स वेज पुलाव सहित अन्य सामग्री शामिल रही।
समापन समारोह में महामंडलेश्वर श्री 1008 विजय रामदास जी महाराज, श्री 1008 विजय नाथ योगी जी महाराज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल जाटव, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, हिंदूवादी नेता रूपेश ठाकुर, अरुण पांडे, संजय गोयल, पार्षद इमरान खान, लीला वर्मा, इंदिरा नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंदी मीणा और जीवाजीगंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
पूरे सावन सेवाएं देने वाले कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में 30 दिनों तक निरंतर सेवाएं देने वाले संगठन के कार्यकर्ताओं का पुष्पवर्षा कर और भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। अतिथियों के साथ ही मस्त बालवीर हनुमान मंदिर के संचालक पंडित हरि दुबे,मनीष सिंह चौहान , राजकुमार झंझोट, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हेमलता तोमर, विशाल खटीक, कमल राठौर, संजय परमार, पप्पू नाथ मकवाना, गोकुल सिंह दरबार, विश्वास सिंह चौहान, दीपशिखा चौहान, भरत बड़वाया, तुलसी भैया, नवीन मंडोर और भैयालाल माली ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। आयोजकों ने सफल आयोजन व सहयोग के लिए नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, जलकर विभाग, महाकाल थाना पुलिस और पंडित हरि दुबे का आभार माना।
