कंट्रेक्शन कारोबारी ने जहर खाकर आत्महत्याकी , पत्नी ने लिखाई थी आधा करोड़ दहेज मांगने की रिपोर्ट 

इंदौर।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) इंदौर के लसूड़िया निवासी कंट्रेक्शन कारोबारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी द्वारा रिपोर्ट लिखाई थी। जिसके कारण वह तनाव में आ गया था। संभवतः उसने आत्महत्या की है।

लसूड़िया पुलिस ने बताया कि राजीव राठौर निवासी अंबिकापुरी कॉलोनी ने कल जहर खा लिया था। उसे इलाज के लिए राजश्री अस्पताल में भर्ती कराया था। रात में उसकी मौत हो गई। परिवार ने बताया कि राजीव कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़ा हुआ था। दिसंबर 2025 में बीमा अस्पताल के पास रहने वाली शिवानी से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही शिवानी मायके चली गई थी व पति पर  आरोप लगाया कि दहेज में 50 लाख रुपए मांगे गए है। दो माह पहले उसने थाने में रिपोर्ट भी लिखा दी थी। राजीव की मां भाई के साथ बहनों के नाम भी लिखा दिए थे। जिसके कारण वह तनाव में रहने लगा था। संभवतः उसने आत्महत्या की। परिवार ने भी यही आरोप लगाए हैं कि रिपोर्ट के कारण वो तनाव में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *