भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी कांग्रेस में शामिल,पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से मुलाकात की

भोपाल।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मध्य प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता और प्रख्यात कवि सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनु प्रिया कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस का दामन थामने के बाद उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से मुलाकात की।
एक्स पर दी जानकारी
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर कनु प्रिया के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी दी। एमपी कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, ‘प्रख्यात कवि एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता रहे सत्यनारायण सत्तन जी की पुत्री कनु प्रिया जी ने आज मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक एवं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कनु प्रिया जी का कांग्रेस परिवार में अभिनंदन किया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *