लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति ने वितरित की 350 श्रीगणेश प्रतिमाएं,पंडालों में बैठाएं मिट्टी से निर्मित श्रीगणेश जी की प्रतिमा

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति के द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर की पंजीकृत संस्थाओं को निःशुल्क गणेशजी की मूर्तियों का वितरण किया गया।

लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति के संयोजक अनिल जैन कालूहेड़ा व सह संयोजक जगदीश पांचाल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रति वर्षानुसार इस भी चिमनगंज मंडी प्रांगण में मिट्टी से निर्मित श्री गणेश जी की मूर्तियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज ने कहा कि यदि हमें सनातन धर्म को मजबूती प्रदान करना है तो ऐसे आयोजन के साथ ही मंदिरों में घड़ी, घंटा, शंख ध्वनि को गुंजायमान करना होगा यही हमारा प्रयास होना चाहिए। लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महा आयोजन समिति के आयोजक अनिल जैन कालूहेड़ा और उनकी पुरी टीम जिस प्रकार के कार्य कर रही है वह अभिनंदनीय कार्य है हम उनको आशीर्वाद देते हैं और प्रभु से प्रार्थना करते हैं की उनको यश प्रदान करे। सभा को संबोधित करते हुए आचार्य शेखरजी महाराज ने कहा कि आज सनातन संस्कृति और धर्म की रक्षा हेतु केवल शास्त्र की ही नहीं अस्त्र शस्त्र की आवश्यकता है। समिति द्वारा स्वागत योग्य कदम है हम लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महा आयोजन समिति के सभी साथियों का अभिनंदन है जो सनातन धर्म के इस महान कार्यों को कर रहे है। महंत डॉ. रामेश्वरदासजी महाराज ने कहा कि मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमा को शास्त्र सम्मत माना गया है और हमें अपने घर पर पंडालों में मिट्टी से निर्मित गणेशजी को ही बिठाना चाहिए। समिती निःशुल्क प्रतिमा उपलब्ध करा कर बड़ा कार्य कर रही है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजनैतिक कार्य के साथ ही धार्मिक आयोजन आयोजित करना पर्यावरण का संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है और संस्था लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महा अयोजन समिति यह कार्य कर रही हैं। महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि शासन प्रशासन का प्रत्यक्ष सहयोग संस्था द्वारा किया जा रहा हैं। समारोह को विधायक पारस जैन, महानगर जिला अध्यक्ष विवेक जोशी, निगम सभापति कलावती यादव ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण अनिल जैन कालूहेड़ा ने दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महंत भगवानदासजी, महंत विशालदासजी महाराज, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल, जगदीश अग्रवाल, रूप पमनानी, सुरेन्द्र सांखला, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, राजेंद्र भारती, सोनू गहलोत, ओम जैन, प्रकाश चित्तौड़ा, प्रदीप पाण्डे, मुकेश यादव, दिनेश जाटवा, मोहन जायसवाल, विशाल शर्मा, नारायण सिंह भाटिया, पार्षद राजेश बाथम, पंकज चौधरी, राकेश पंड्या, आनन्द सिंह, विनिता शर्मा, उमेश सेंगर, दिलीप परमार, बलराम कुमावत, पंकज मिश्रा, पार्षद राजेश बाथम, पंकज चौधरी, बबीता घनश्याम गोड, गब्बर भाटी, गजेन्द्र हिरवे, मुक्तक गोस्वामी, आशीष जाधव, नवीन यादव, मीना जोनवाल, जयप्रकाश जुनवाल, मनीष खंडेलवाल, राजेश सेठी, भरत ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान, हेमंत वर्मा, जितेंद्र कुमावत, परवतसिंह जाट, राजकुमार बंसीवाल, परेश कुलकर्णी, भारती प्रपन्ना, रजनी उपाध्याय, आनन्द जैन, अशोक केथवास, बादल सिंह चौहान, बुद्ध सिंह सेंगर, सत्यनारायण चौहान, जयंत राव गरुड़, विक्रम गोंदिया, अमय आप्टे, प्रकाश शर्मा, सुशील श्रीवास, हेमंत गहलोत, राखी कड़ेल, आभा कुशवाहा, ऋषि वर्मा, हर्षवर्धन सिंह कुशवाह, प्रकाश जायसवाल, पुष्कर यादव, सुरेंद्र यादव, अशोक देवड़ा, नितिन राठौड़, सुनील गोयल, शानु मेहता, यश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सेवा भारती संस्था को मूर्ति प्रदान की गई पश्चात शहर के प्रेस क्लब गणेश उत्सव, सिटी प्रेस क्लब, भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय लोक शक्ति भवन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गणेश उत्सव समिति, सेवा बस्तियां उज्जैन नगर पालिका निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रकी विभाग पी एच ई, चिमनगंज मंडी व्यापारी एसोसिएशन, अग्रवाल समाज,  खंडेलवाल समाज, पांचाल समाज, राठौर समाज, हिन्दू कोयला मोची समाज, श्री नागेश्वर भक्त मंडल, श्री हाटकेश्वर नागर समाज, श्री विश्वकर्मा समाज, गुजराती सेन समाज, महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान, मराठा समाज, सेन समाज, रविदास समाज, श्री भील ठाकुर समाज, वैष्णव नामदेव छिपा समाज गणेश उत्सव समिति, श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, गोवर्धन धाम विकास समिति सहित अनेक व्यापारिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने अपने पंजीयन कराए थे उन संस्थाओं को मूर्तियां प्रदाय की गई। संचालन सह संयोजक जगदीश पांचाल ने किया एवं आभार सुभाष डोडिया ने माना।