आर्य वीर दल के प्रांतीय शिविर का हुआ शुभारंभ,भगवान कृष्ण की तरह आर्यवीर बने- सोनु गेहलोत  

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) 28 मई तक चलने वाले प्रांतीय आर्य वीर दल के प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ आधारशिला अकादमी में ध्वजारोहण व ध्वज गीत के साथ समारोह पूर्वक हुआ।

स्वस्ति वाचन व स्वागत भाषण पं. राजेन्द्र व्यास ने दिया। अतिथि परिचय ललित नागर ने दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व निगम अध्यक्ष सोनू गहलोत ने आर्य वीरों को संबोधित करते हुए कहा कि जो श्रेष्ठ होता है उसी के नाम के आगे आर्य लगता है भगवान कृष्ण उज्जैनी में अध्ययन के लिए आए थे उसी प्रकार आप भी इस शिविर में योग्य आचार्यो से अपनी उन्नति एवं सर्वांगीण विकास के लिए यहां से सुत्र लेकर जाएं। विशिष्ट अतिथि जय सिंह दरबार ने कहा की आर्य वीरो के लिए यह शिविर उन्नति की आधारशिला बनेगा। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत ओम के दुपट्टे से प्रधान जीवन प्रकाश आर्य, वेद प्रकाश आर्य, सुरेश पाटीदार ने किया। होमगार्ड के डिप्टी कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने कहा आर्यवीर इस शिविर के बाद भविष्य के सुयोग्य नागरिक बनकर समाज को एक नई दिशा प्रदान करेंगे। अध्यक्षीय उद्बोधन में मध्य भारत आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री प्रकाश आर्य ने कहा कि आज किशोर युवाओं में सर्वाधिक आवश्यकता संस्कारों की है बिना संस्कारों के एक अच्छे नागरिक का निर्माण नहीं हो सकता। आज हमारे समाज में सर्वाधिक भ्रष्टाचार शिक्षित किंतु संस्कारविहिन व्यक्तियों द्वारा किया जाता है। यह शिविर इन किशोर युवाओं में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य पालन को जाग्रत करेगा। सार्वदेशिक वीर दल के प्रचार मंत्री आचार्य नंदकिशोर शास्त्री ने आर्य वीरों को संबोधित करते हुए कहा संस्कृति रक्षा शक्ति संचय एवं देश भक्ति आर्य वीर दल के तीन महत्वपूर्ण सूत्र है। कार्यक्रम का संचालन आर्य वीर दल के प्रांतीय संचालक भैरव सिंह आर्य ने किया। आभार लक्ष्मी नारायण आर्य ने माना। इस अवसर पर उज्जैन नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शान्ति पाठ वैदिक जयघोष के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।