टाइफाइड जैसी अनेक बीमारियों के निःशुल्क उपचार के कारण थे लोकप्रिय संत स्वामी प्रेमानंद जी महाराज-परमहंस डॉ अवधेशपुरीजी महाराज

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) टाइफाइड जैसी अनेक बीमारियों का निःशुल्क उपचार करने वाले ब्रज के प्रसिद्ध भजनानंदी संत परम पूज्य स्वामी प्रेमानंद जी महाराज अश्विन शुक्ल पक्ष एकादशी 16 अक्टूबर 2021 को ब्रह्मलीन हो गए थे। जिन की पुण्य स्मृति में उनकी जन्म भूमि ग्राम भीतैला, सौंख खेड़ा, जिला मथुरा में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में महा प्रसादी ग्रहण करने के लिए महाराजश्री के सुपुत्र एवं उज्जैन के क्रांतिकारी संत परमहंस डॉ अवधेशपुरीजी महाराज एवं अनेक स्थानीय संतों सहित स्थानीय एवं अनेकों प्रदेशों से आए हुए कई हजारों भक्तों का जन सैलाब उमड़ा।

ब्रह्मलीन स्वामी प्रेमानंद जी महाराज टाइफाइड जैसी अनेक बीमारियों का देसी जड़ी बूटियों से निशुल्क इलाज करते थे जिसके कारण वे अपने क्षेत्र में बहुत ही लोकप्रिय थे। क्षेत्र के लोग उन्हें सुखेन वैद्य कहते थे। कोरोना काल में भी उन्होंने हजारों भक्तों का निःशुल्क उपचार किया था। अनेक रोगी उनके पास आते थे और जो आने में असमर्थ होते थे उनका उपचार उनके घर पर जाकर करते थे। विशाल भण्डारे का आयोजन उनके सुपुत्र वीरेन्द्र सिंह, दयाराम सिंह एवं भागीरथ सिंह द्वारा किया गया जिसकी प्रसादी वितरण में महाराजश्री के स्थानीय भक्तों ने पूर्ण निष्ठा एवं श्रद्धा का परिचय प्रदान किया।