डॉ. मयूर अग्रवाल बने मिर्जा नईम बेग मार्ग व्यापारी संघ के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ गठन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मिर्जा नईम बेग मार्ग व्यापारी संघ का गठन स्थानीय होटल श्री गोपाल हेरिटेज में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. मयूर अग्रवाल को अध्यक्ष और नासिर अनस को सचिव नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. मयूर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार शहर के प्रमुख मार्गों के साथ क्षेत्र में हो रहे चौड़ीकरण के कार्य में व्यापारी संघ सकारात्मक भूमिका निभाएगा।
नई कार्यकारिणी के गठन और पदाधिकारियों की नियुक्ति पर केसरीमल चौधरी, इश्तियाक हुसैन,धर्मेन्द्र राठोड़, बंटी अग्रवाल, श्याम खंडेलवाल, रवि कोठारी, रूपचंद खजवानी, अब्बास, विश्वास पोरवाल, तबरेज, जाहिद, हारुन, राजेश रॉय, मुस्तिक कुरैशी, सुल्तान, नारायण, सुमित पोरवाल और फैजान हुसैन सहित अन्य व्यापारियों ने बधाई दी।