डॉ अवधेश पुरी जी महाराज ने किया  अच्छी वर्षा की कामना को लेकर स्वस्तिक यज्ञ, हुई अमृत वर्षा

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अच्छी वर्षा की कामना से डॉ अवधेश पुरी जी महाराज ने निःशुल्क स्वस्तिक यज्ञ किया। यज्ञ के पश्चात जल रूपी अमृत वर्षा हुई और भक्तों, किसानों के चेहरों पर रौनक छा गई।

स्वस्तिक पीठाधीश्वर एवं दिव्य स्वस्तिक गौशाला इटावा तराना के अध्यक्ष क्रांतिकारी सन्त डॉ अवधेशपुरी महाराज ने जब सोयाबीन की फसल को पानी के लिए तड़पते हुए देखा तो उन के परोपकारी मन में अच्छी वर्षा की कामना से स्वस्तिक यज्ञ कराने का संकल्प उठा। उन्होंने इस संकल्प को जब गौशाला के संस्थापक कैलाश पाटीदार के साथ साझा किया तो उन्होंने तुरन्त सहमति प्रदान की। गाँव में गौशाला के पदाधिकारियों द्वारा गौशाला की तरफ से सभी भक्तों के लिए निःशुल्क रूप से स्वस्तिक यज्ञ कराने की तैयारी की गई। यज्ञ में गौशाला की गिर गायों के शुद्ध घी व औषधि युक्त हवन सामग्री का उपयोग किया गया।
महाराजश्री गाँव के प्रमुख भक्तों के साथ स्वयं तपती धूप में पैदल चलकर गाँव के सभी मन्दिरों में देवताओं का सम्मान कर अच्छी बारिश की प्रार्थना किए। सभी भक्तों ने तराना के ग्राम इटावा के श्री हनुमानजी महाराज के मंदिर में बड़ी ही श्रद्धा एवं भावना के साथ पूज्य महाराजश्री के पावन सानिध्य में स्वस्तिक मन्त्र ‘ओम स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः, स्वस्तिनः पूषा विश्ववेदाः। स्वस्तिनस्तारक्षो अरिष्टनेमि, स्वस्त्ति नो वृहस्पतिर्दधातु।।“ से आहुतियाँ प्रदान कीं। परिणामतः गाँव में घनघोर अमृत वर्षा हुई। किसानों की सोयाबीन की फसल को जीवन दान मिला। गाँव के सभी भक्त इसे स्वस्तिक यज्ञ का चमत्कार मानकर अत्यन्त प्रसन्न हैं। भगवान इन्द्र देव, गाँव के देवताओं व महाराजश्री का आभार भी मान रहे हैं।

इस के पूर्व सोमवार को उत्तम जलवृष्टि हेतु मुख्यमंत्री ने महारूद्र अनुष्ठान किया , भगवान श्री महाकालेश्वर मन्दिर में महारूद्र अनुष्ठान किया।  वर्तमान में श्रावण-भादौ माह में महारूद्र अनुष्ठान का अत्यधिक महत्व है।