आजम खान जैसे नेताओं को देश निकाला देना चाहिए-स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक, अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम सेना हिंदुस्तान के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक तथा अपनी ओजस्वी वाणी के लिए विख्यात स्वामी जितेन्दानंद सरस्वती महाराज आज अपने अल्प प्रवास पर उज्जैन आए। उनकी यह यात्रा पूरी तरह से धार्मिक थी। देव दर्शन के पश्चात उन्होंने मीडिया से भी चर्चा का समय निकाला। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि देश में जो वर्तमान में राजनीति चल रही है उसका स्तर बहुत ज्यादा गिर गया है। कोई भी नेता वोट मांगने के लिए कुछ तो भी बयानबाजी कर देता है। साथ ही नेताओं के हाथ में लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं जिन पर इन नेताओं का सीधा सीधा अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव रहता है।
आजम खान के बयान पर स्वामीजी ने कहा कि जो जया प्रदा के अंतरवस्त्रो की बात एक भरी चुनावी सभा मे करता हो, जो अपने आप को तुर्रम खा समझ कर नीचता की हद पार कर जाता हो, जो जिला अधिकारियों से जुते साफ करवाने की बात करता हो ऐसे व्यक्ति को भारत मे रहने का कोई अधिकार नही है। आपने कहा कि हमें और भारतवासियों को आजम खान की गंदी जुबान और मेले विचारों की कोई आवश्यकता नही है। स्वामीजी ने कहा कि यह वही आजम खान जिसने क्रांतिकारी चंद्रशेखर जी आजाद को आतंकी, हमारी भारत माँ को डायन तक कह डाला था। यही नहीं इसी आजम खान ने मुजफ्फरनगर के दंगों की आग भड़काई थी। इस आजम खान को चुनाव से बहिष्कृत कर देश निकाला दे देना चाहिए।
स्वामी जी ने आगे चर्चा में बताया कि आज हमारे देश मे ऐसे लोग राम का नाम और मंदिर बनवाने की बात कर रहे हैं जो कल तक भगवा को आतंकवाद बता रहे थे। ये वही लोग है जिन्होंने हिन्दुओं को पतन तक पहुंचाया। आज ये ही लोग अब हमारे व समस्त हिंदू समाज के आराध्य भगवान श्री राम के नाम पर वोट एकत्रित कर सत्ता की चाबी हथियाना चाहते हैं। उन्होंने कहा की देश की जनता जानती है किसे वोट देना है। जो देश की सेना के साथ देश की जनता उसके साथ खड़ी है।