सभी राजनीतिक दल नगरीय निकाय चुनाव में राजपूत समाज को उचित प्रतिनिधित्व दें- एकस्वर में बोले समाजजन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उज्जैन संभाग का पदाधिकारी सम्मान एवं होली मिलन समारोह श्री शनि शक्ति पीठ मंदिर जंतर मंतर उज्जैन पर संपन्न हुआ। इस गरिमामय आयोजन में जनप्रतिनिधि, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से जुड़े राष्ट्रीय पदाधिकारी, महिला विंग की पदाधिकारी और समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।

कार्यक्रम के संयोजक अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उज्जैन संभाग के अध्यक्ष महेंद्रसिंह बैस ने बताया कि इस गरिमामय आयोजन में मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और उज्जैन उत्तर के विधायक पारस चंद्र जैन प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद थे। आपने राजपूत समाज को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि इस समाज का सहयोग सदा मिलता रहता है और समाज ने आज जो उनका सम्मान किया है इसके लिए वह जीवन भर राजपूत समाज के ऋणी रहेंगे। आपने कहा कि समाज का आदेश हुआ चामुंडा माता चौराहे पर राजपूत कुल शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप सिंह चौहान की प्रतिमा लगानी है तो उन्होंने तुरंत ही 45 लाख रूपये की मंजूरी करा कर यह मूर्ति स्थापित करवाई और इसका लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से करवाया। कार्यक्रम में मौजूद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी भेरूसिंह चौहान, अंगद सिंह भदोरिया, शिव सिंह परिहार, राजेश सिंह कुशवाह, उषा पवार, राधा चौहान, उषा सोलंकी, जीवन सिंह तंवर, कुशाल सिंह सोनगरा, सुषमा पवार, बलवीर सिंह राजपूत, आशा सिंह सेंगर, नारायण स्वामी महाराज, गोविंद सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह अकेला, पंकज सिंह राणा, राजेश सिंह भदोरिया, नरेंद्र सिंह देवड़ा, श्रवण सिंह भदोरिया आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि आने वाले नगर पालिक निगम और नगरी निकाय चुनाव में सभी राजनीतिक दल राजपूत समाज से जुड़े जनप्रतिनिधियों को उचित प्रतिनिधित्व दें जिससे कि समाज का सम्मान हो। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय जंतर मंतर उज्जैन में भगवान शनि महाराज का मंदिर स्थापित है और यहां राजपूत समाज का मंदिर है यहां समाज की आस्थाओं का केंद्र है इस मंदिर पर सर्व समाज द्वारा पूजा अर्चना की जाती है अगर इसे किसी भी साधु वेश में भूमाफिया द्वारा हथियाने की कोशिश की जाती है तो राजपूत समाज उसका पुरजोर विरोध करेगा और उसके खिलाफ बड़ा जन आंदोलन चलाएगा। कार्यक्रम में पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाकाल मंदिर के वरिष्ठ महेश पुजारी, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, माली समाज के हुकमचंद बल्दिया, राष्ट्रकवि वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह बेस अकेला, पत्रकार जय सिंह ठाकुर, श्री शनि शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर श्री नारायण स्वामी महाराज, भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री भारत सिंह बेस, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सर्वश्रेष्ठ पंचायत सचिव जनार्दन सिंह बेस, हरि सिंह भदोरिया, मोहन कुमावत, समाजसेवी सत्येंद्र सिंह भदोरिया, भारतीय जनता पार्टी में राजपूत समाज के पदाधिकारी बने संजय ठाकुर, उमेश सिंह सेंगर, आनंद सिंह खींची, खगेश सिंह सेंगर, मंगरोला के सरपंच राजा ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी नेता जय सिंह दरबार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर जिला अध्यक्ष अमय शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमेय आप्टे, भारतीय जनता पार्टी के नगर जिला उपाध्यक्ष बुद्धि विलास उपाध्याय, राजेश उपाध्याय का सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उज्जैन संभाग के नवनियुक्त पदाधिकारी श्रवण सिंह बेस, श्रवण सिंह भदोरिया, अशोक सिंह ठाकुर, जनार्दन सिंह बेस, आनंद सिंह राजपूत, गोविंद सिंह राजपूत, संजय सिंह गौड़, आनंद सिंह ठाकुर, बलवीर सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह बेस, ठाकुर नारायण सिंह पवार, आकाश सिंह चौहान, करण सिंह तोमर, संतोष सिंह बैंस, नरेंद्र सिंह देवड़ा का नियुक्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक टीकम सिंह बेस, उदय सिंह बेस और कई अन्य सैनिकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संभागीय उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह देवड़ा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उज्जैन संभाग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बैस ने किया। आभार अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा विंग के अध्यक्ष राजेश सिंह भदोरिया ने माना। इस अवसर पर उमा चौहान, शकुंतला ठाकुर, हेमलता सिसोदिया, वंदना सिंह बैस, उर्वर्षी पवार, नंदा पवार, आशा सिंह ठाकुर, अनूप सिंह परिहार, भागीरथ सिंह गोड, रूप बसंत सिंह बेस, प्रीतम सिंह कुशवाह, जितेंद सिंह भदौरिया, राहुल सिंह बैस, शिवा सिंह भदौरिया, अभिजीत सिंह बैस सहित सैकड़ों की तादाद में राजपूत समाज के लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।