विक्रमादित्य टीले पर फहराई जाएगी 51 फीट लंबी धर्म ध्वजा, बटुक ब्राह्मण शंख ध्वनी, महाकाल मंडल आकर्षण का केंद्र रहेंगे

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) श्री करपात्री कल्याण आश्रम बड़वाह एवं विक्रमादित्य नवसंवत् धर्म ध्वजा समिति के तत्वावधान में विक्रम संवत् 2081  9 अप्रैल को विक्रमादित्य टीले पर सबसे लंबी उंची धर्म ध्वजा  फहराई जाएगी।

मुख्य आयोजक फूलचंद जरिया ने बताया कि प्रातः 8.30 बजे छत्री चौक से चल समारोह प्रारंभ होगा जो पटनी बाजार, चौबीस खंबा, हरसिध्दि की पाल होकर रूद्रसागर विक्रमादित्य टीले पर समापन होगा। चल समारोह में 51 फीट लंबी ध्वजा के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल योगी श्री उमेश नाथ महाराज पीठाधीश्वर वाल्मिकीधाम की अगुवाई में स्वामीजी श्री रंगनाथचार्यजी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी श्री शैलेशानंद गिरीजी महाराज, महंत श्री विनीत गिरीजी महाराज, महंत श्री ज्ञानदासजी महाराज, स्वामी श्री अवधेशपुरीजी महाराज, महंत श्री आनंद जीवनदास जी महाराज, माता मंदाकिनी देवी, भगवान शरण बापू एवं पं. गिरिश शर्मा गुरूजी के साथ शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। संस्था द्वारा चल समारोह को सिंहस्थ में निकलने वाली पेशवाई का स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में बटुक ब्राह्मण शंख ध्वनी, महाकाल मंडल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। ध्वजारोहण के पश्चात प.पू. श्री कल्याणी चैतन्य ब्रह्मचारिणी अम्माजी के शिष्य एवं गादिपति श्री सच्चिदानंद महाराज द्वारा महात्माओं का सम्मान किया जाएगा। समिति द्वारा आमंत्रण पत्र वितरण कर आयोजन समिति के मुख्य आयोजक फूलचंद जरिया, श्याम जायसवाल, महेश तिलक, हरिसिंह यादव, रवि राय, देवेन्द्र राय, किरणकांत मेहता, निलेश सांघी, धर्मेन्द्र राठौर, डॉ. नरेन्द्र अग्रवाल, पिंकी यादव, रजनी नरवरिया, शारदा बिसेन, योगेश साद, पंकज सोलंकी, गीता यादव, गोपाल बागरवाल, घनश्याम चौधरी, बुलबुल जायसवाल, जानू माली, मनोज ठाकुर ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विक्रम संवत् 2081 नववर्ष का पर्व धूमधाम से मनाने का अनुरोध किया है।