उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) महेश्वर से बाबा महाकाल के जलाभिषेक के लिए आई भव्य कांवड़ यात्रा के उज्जैन पहुंचने पर स्वागत किया गया। बाबा बाल हनुमान भक्त मंडल द्वार पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
बाणेश्वरी कावड यात्रा सनातनी विधायक गोलू शुक्ला के नेतृत्व में महेश्वर से चलकर उज्जैन महाकालेश्वर को नर्मदा जल अर्पित करने उज्जैन पहुँची जिसका भव्य स्वागत बाबा बाल हनुमान भक्त मंडल द्वार किया गया,इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला ने भव्य आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह युवाओं को सनातन संस्कृति और धर्म से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विधायक ने युवाओं से सनातन संस्कृति को अपनाने, नशे से पूरी तरह दूर रहने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। यात्रा में सैकड़ों कांवड़ यात्री शामिल रहे। स्वागत के दौरान मार्ग ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।
इनकी रही उपस्थिति
अवसर पर परम पूज्य सुलभ शांतु गुरुजी, बंटी भदौरिया, रवि शुक्ला, अंजनेश शर्मा, मनोहर दुबे, मनीष कटारिया, विनय सुगंधी, पप्पी माथुर, सुनील गुप्ता, सोहन ठाकुर आदि ने किया ।

————————————————————————-
