उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को टावर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष उपवास कर विरोध दर्ज कराया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर हुए इस आयोजन में कांग्रेसियों ने इसे लोकतंत्र की हत्या और भाजपा का षड्यंत्र करार दिया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के चित्र लेकर इस घृणित कार्य की कड़ी निंदा की। संगठन महासचिव अजय राठौर ने बताया कि उपवास की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन चलता रहा।
नारी वंदन की बात करने वालों ने नारी शक्ति का नामांकन कराया निरस्त
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय ने संबोधित करते हुए कहा कि एक ओर भारतीय जनता पार्टी के नेता नारी वंदन की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर नारी शक्ति मीनाक्षी नटराजन का नामांकन चुनाव आयोग से निरस्त करवा देते हैं। डॉ. राय ने आरोप लगाया कि एसआईआर के माध्यम से पहले ही लाखों लोगों को मताधिकार से वंचित किया गया है, उनके नाम काटे गए हैं। अब मध्य प्रदेश के कांग्रेसी विधायकों को भी मतदान के अधिकार से वंचित कर दिया गया है। सत्तासीन पार्टी ऐसे हथकंडे अपनाकर लोकसभा और राज्यसभा में अपना बहुमत बढ़ाना चाहती है।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजित सिंह ठाकुर, देवव्रत यादव, धीरज यादव, राजेश राणा, अशोक सारवान, भेरू सिंह बापू, फिरोज पठान, देवेन्द्रटनी, आनंद मीणा, अभिषेक शर्मा, रहीम लाला, संचित शर्मा, राहुल लोट, गजेन्द्र मारोठिया, बंटी वसीम, दिपेश जैन, मुकेश सूर्यवंशी, फीरोज भारती, अनवर नागोरी, हर्ष पुरोहित, आशीष ठाकुर, धमेंद्र सिसोदिया, चंदू यादव, मनोज त्रिवेदी, पवन यादव, राजेश चौहान, रमेश सांखला, कृष्णा यादव, संदीप सूर्यवंशी, दुर्गेश धवन, छोटेलाल मंडलोई, राहुल भाटी, वीरेंद्र गोसर, देवीलाल लोहरिया, अनवर बाबा, हेमंत गोमे, बबलू सैयद, संजय आंजना, चेतन भाट, सुरेश गहलोत, सुरेश वासनिक, मनीष गोमे, गब्बर ठाकुर, चुन्नी लाल धैर्य, जाहिद पहलवान, पीयूष चौधरी, शेर खान, निलेश खुले, पीयूष सारवान, दानेश राठी, अर्पण राठौर, ललित मीणा, सत्य नारायण राठौर, मनोहर लाल गोहर, सोनिया ठाकुर, स्वाति सिंह, मदीना अली, मलिका अली, रश्मि त्रिवेदी, नीलम विश्वास, नीलम जार्ज और कल्पना कुंभारे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
