महाराणा प्रताप की शौर्य यात्रा में नारी शक्ति बाल भारती अखाड़े के बच्चों ने दिखाया कला कौशल,बड़ी संख्या में क्षत्राणियां और मातृशक्ति उपस्थित थीं

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शौर्य यात्रा में नारी शक्ति बाल भारती रामशाला अखाड़े के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर जीत का परचम लहराया है। अखाड़े के बच्चों की हैरतअंगेज कलाबाजी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोच पूजा चौहान का भगवान भोलेनाथ की तस्वीर भेंट कर भव्य सम्मान किया गया।
परंपरानुसार निकली यात्रा, क्षत्राणियां रहीं शामिल
हरदयाल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में यह वार्षिक शौर्य यात्रा परंपरानुसार चामुंडा माता चौराहे से शुरू होकर बिजासन माता मंदिर तक निकाली गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में क्षत्राणियां और मातृशक्ति उपस्थित थीं। यात्रा के दौरान बच्चों के साहसिक प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया।
इन बच्चों ने लहराया परचम
अखाड़े की कोच पूजा चौहान के मार्गदर्शन में टीम ने अपना दबदबा बरकरार रखा। उत्कृष्ट कलाबाजी का प्रदर्शन करने वाले बच्चों में मुख्य रूप से विनय चौहान, गीत मालवीय, नक्ष केलकर, परी केलकर, समीक्षा मालवीय, माही, आरती मालवी, दिव्या मालवीय, कृतिका, यशस्वी पांचाल, हिमांशी परमार, लकी प्रजापत, यथर्व, किंजल मालवीय, मानसी मालवीय और संजना पीहू शामिल रहे।
अतिथियों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
शानदार प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर, बादल सिंह चौहान, अंकित चौबे, डॉ. भारती सोनी, मंजू कसेरा और वार्ड क्रमांक नौ की सपना सांखला सहित हरदयाल सिंह ठाकुर व उनकी टीम ने कोच पूजा चौहान को आशीर्वाद दिया। सभी अतिथियों और उपस्थित क्षत्राणियों ने पूजा बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसी तरह आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *